{"_id":"6a1fd1218a03d6c7ba036572","slug":"protest-against-himachal-entry-tax-nihang-sikhs-launch-khalsa-raj-tax-campaign-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल एंट्री टैक्स का विरोध: निहंग सिंहों ने HP से आने वाले वाहनों पर लगाया ‘खालसा राज टैक्स’, सहयोग की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल एंट्री टैक्स का विरोध: निहंग सिंहों ने HP से आने वाले वाहनों पर लगाया ‘खालसा राज टैक्स’, सहयोग की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:31 PM IST
विज्ञापन
सार
निहंग सिंहों ने स्पष्ट किया कि किसी भी वाहन चालक पर कोई दबाव या जोर-जबरदस्ती नहीं की जा रही है। जब तक हिमाचल प्रदेश सरकार एंट्री टैक्स समाप्त नहीं करती, तब तक निहंग जत्थेबंदियां अपने स्तर पर विरोध जारी रखेंगी
कार चालकों से टैक्स वसूलते निहंग सिंह
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में लगाए जा रहे एंट्री टैक्स के विरोध में निहंग सिंह जत्थेबंदियों ने बुधवार को मोड़ा टोल प्लाजा के निकट हिमाचल प्रदेश से आने वाले वाहनों से ‘खालसा राज टैक्स’ के नाम पर स्वैच्छिक राशि एकत्रित करनी शुरू कर दी।
बुधवार सुबह करीब सवा 11 बजे निहंग सिंह अछर सिंह की अगुवाई में दर्जनों निहंग सिंह मौके पर पहुंचे और वाहनों को रोककर चालकों से सहयोग की अपील की।
दोपहर सवा बारह बजे तक कई वाहन चालकों ने अपनी इच्छा अनुसार 10, 20, 50 रुपये की राशि का योगदान दिया। निहंग सिंहों ने स्पष्ट किया कि किसी भी वाहन चालक पर कोई दबाव या जोर-जबरदस्ती नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिसे यह पहल उचित लगती है वह अपनी श्रद्धा और इच्छा अनुसार राशि दे सकता है, जबकि जो योगदान नहीं देना चाहता उसे भी बिना किसी रोक-टोक के जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब तक हिमाचल प्रदेश सरकार एंट्री टैक्स समाप्त नहीं करती, तब तक निहंग जत्थेबंदियां अपने स्तर पर विरोध जारी रखेंगी। इस दौरान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल शर्मा भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। निहंग जत्थेबंदियों ने पुलिस प्रशासन को भरोसा दिलाया कि किसी भी वाहन चालक को परेशान नहीं किया जा रहा।
मौके पर माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण बना हुआ है तथा पुलिस प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। निहंग सिंहों का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी को परेशानी देना नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए एंट्री टैक्स के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराना है।

एंट्री टैक्स के विरोध में उठाया कदम
निहंग सिंह अछर सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश द्वारा पंजाब के वाहनों पर लगाए जा रहे एंट्री टैक्स के विरोध में यह कदम उठाया गया है। उनका कहना था कि लंबे समय से इस मुद्दे को लेकर विरोध जताया जा रहा है, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। उन्होंने कहा कि यह अभियान हिमाचल प्रदेश सरकार को संदेश देने और एंट्री टैक्स के विरोध को दर्ज कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
Trending Videos