सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann launch election campaign in Kurukshetra today

AAP का चुनावी अभियान शुरू: केजरीवाल बोले- कुरुक्षेत्र में होगी धर्म-अधर्म की लड़ाई, इस बार श्रीकृष्ण हमारे साथ

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Mar 2024 04:13 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने रविवार को कुरुक्षेत्र से हरियाणा में चुनावी अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने 'बदलेंगे कुरुक्षेत्र-बदलेंगे हरियाणा, इबकै इंडिया गठबंधन को जिताणा' नारा भी दिया। पार्टी ने यहां से सुशील गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann launch election campaign in Kurukshetra today
हरियाणा में आप ने शुरू किया चुनावी अभियान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कुरुक्षेत्र धर्म की पवित्र नगरी है। यहीं पर धर्म और अर्धम के बीच युद्व हुआ था, जिसमें सूक्ष्म संसाधन होते हुए भी पांडवों की जीत हुई थी, क्योंकि वे सत्य पर थे और श्रीकृष्ण उनके साथ थे। इस बार फिर कुरुक्षेत्र में उसी तर्ज पर धर्म-अर्धम का युद्व होना है और इस बार श्रीकृष्ण हमारे साथ हैं। ऐसे में जीत भी हमारी ही होगी। कुरुक्षेत्र में होने वाली यह जीत पूरे हरियाणा की राजनीति को बदलेगी। यह दावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया।

Trending Videos


रविवार को केजरीवाल ने कुरुक्षेत्र के एक निजी पैलेस में पार्टी के चुनावी प्रचार अभियान 'बदलेंगे कुरुक्षेत्र-बदलेंगे हरियाणा, इबकै इंडिया गठबंधन को जिताणा' की शुरुआत की। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को केंद्र में प्रधानमंत्री बनाने की नहीं बल्कि अपना सांसद बनाने की मंशा को लेकर काम करना होगा। यहां से मैदान में उतारे गए प्रत्याशी ऐसे सांसद बनेंगे जो पूरे क्षेत्र की आवाज बनकर संसद में गूंजेंगे। उन्होंने कहा कि आज दो ही वर्ग है, जिनमें एक देशभक्त है तो दूसरा मोदी भक्त है। हमें देश को आगे बढ़ाना है और इसके लिए देशभक्तों की ही जरूरत है। भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि आज हर वर्ग में निराशा छाई है और इस सरकार से मुक्ति चाहता है। जब देश की पहलवान बेटियों व किसानों पर अत्याचार हो रहे थे तो भाजपा के हरियाणा के सांसद अपने घरों पर तालियां बजा रहे थे। ऐसे लोगों ने 10 साल में प्रदेश में एक भी ऐसा कार्य नहीं है, जिन्हें ये जनता के बीच बता सके। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई कुरुक्षेत्र की ही नहीं है बल्कि प्रदेश में बदलाव की भी है और इंडिया गठबंधन की हर सीट पर जीत होगी। उन्होंने कहा कि सत्तासीन लोगों ने आज तक देश को सिर्फ लूटा है लेकिन अब हम इसे नहीं लूटने देंगे।

मेरी कुरुक्षेत्र में रिश्तेदारी, इज्जत रख लेना: मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने चुटकिले अंदाज में कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा कि किसी भी स्तर पर हमें कमजोर नहीं पड़ना है। आज से हमारा यहां पहला दौरा है और आगे भी आते रहेंगे। पिहोवा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी भी यहां रिश्तेदारी है, ऐसे में मेरी इज्जत रख लेना, मुझे भी घर जाना है। यहीं नहीं उन्होंने भाजपा नेताओं की कार्यशैली पर कई चुटकियां ली और कहा कि एक ओर पंजाब तो दूसरी ओर दिल्ली है। बीच में हरियाणा है, यहां भी झाड़ू के निशान वाली पार्टी की ही सरकार होनी चाहिए। उक्त दोनों राज्यों में आप सरकार बेहतर कार्य कर रही है तो फिर हरियाणा में क्यों नहीं हो सकता? उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार दिल्ली व पंजाब सरकार को जमकर परेशानी करती रही है। पंजाब के आठ हजार करोड़ रुपये भी जानबूझकर अटका दिए गए तो वहीं आप नेताओं को जेल में डाला गया लेकिन इस पार्टी के कार्यकर्ता झुकने वाले नहीं है। इसी लोकसभा चुनाव में यह साबित कर दिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed