{"_id":"69c5058ce2dc2c5078002956","slug":"bee-attack-in-abohar-ahead-of-kanjak-pujan-seven-children-and-woman-injured-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अबोहर में कंजक पूजन से पहले मधुमक्खियों का हमला, सात बच्चे और महिला घायल, सभी अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अबोहर में कंजक पूजन से पहले मधुमक्खियों का हमला, सात बच्चे और महिला घायल, सभी अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब के अबोहर में वीरवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब मधुमक्खियों ने कंजक पूजन में जा रहे बच्चों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने सात बच्चों और एक महिला को काट लिया। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
अस्पताल में भर्ती बच्चे।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
अबोहर के राजीव नगर क्षेत्र में वीरवार सुबह अष्टमी के अवसर पर कंजक बैठने के लिए जा रहे बच्चों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे सात बच्चे और एक महिला घायल हो गए।
Trending Videos
यह घटना तब हुई जब बच्चे गली नंबर 5 स्थित एक घर जा रहे थे और रास्ते में एक पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते पर शरारत से पत्थर फेंक दिया। पत्थर लगते ही मधुमक्खियां भड़क उठीं और सभी बच्चों पर हमला कर दिया। घायल बच्चों में पायल, खुशी, निक्की, चांद, राजीव, युवराज और प्रियांशी शामिल हैं। बच्चों के चीखने-चिल्लाने पर युवराज की मां रजनी मौके पर पहुंची, लेकिन मधुमक्खियों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। घायलों को तत्काल इलाज के लिए एक ऑटो चालक ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में फार्मासिस्ट अक्षय कुमार ने बताया कि सभी घायलों को मधुमक्खियों ने काटा था और इलाज के बाद उन्हें इंजेक्शन लगाए गए। सभी को निगरानी में रखा गया और बाद में छुट्टी दे दी गई। इस घटना ने क्षेत्र में चिंता का माहौल बना दिया है। लोग अब पेड़-पौधों के पास अधिक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।