{"_id":"69c512a6d7b01dcf0106cc51","slug":"video-rumors-about-lpg-gas-in-moga-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा: LPG गैस को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म, प्रशासन ने कहा कोई कमी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा: LPG गैस को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म, प्रशासन ने कहा कोई कमी नहीं
मोगा जिले में एलपीजी गैस की कमी को लेकर लगातार चल रही खबरों के बीच लोगों में पैनिक का माहौल बन गया है। गैस एजेंसियों के बाहर सिलिंडर लेने के लिए लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। हालांकि, इन खबरों के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। इसी कड़ी में वीरवार को मोगा जिला फूड सप्लाई अधिकारी जसविंदर सिंह ने अपनी टीम के साथ शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गैस की उपलब्धता और सप्लाई व्यवस्था की जांच की और लाइन में लगे उपभोक्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें, जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है।
वहीं, गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग करीब 25 दिनों के अंतराल के बाद हो रही है, लेकिन बुकिंग के एक-दो दिन के भीतर ही सिलिंडर मिल रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि वे दो-तीन घंटे से लाइन में लगे हुए हैं, जबकि कई उपभोक्ताओं ने कहा कि उन्होंने एक दिन पहले ही बुकिंग करवाई थी और अगले दिन सिलिंडर मिल गया।
गैस एजेंसी संचालक अविनाश गुप्ता ने भी स्पष्ट किया कि गैस की कोई कमी नहीं है। लोग सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के कारण बेवजह घबरा रहे हैं। एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं के घर तक सिलिंडर की नियमित डिलीवरी की जा रही है और गांवों में भी सप्लाई सुचारू रूप से भेजी जा रही है। बुकिंग प्रक्रिया में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है और सभी को समय पर गैस उपलब्ध करवाई जा रही है।
फूड सप्लाई अधिकारी जसविंदर सिंह ने दोहराया कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाई जा रही है, जिससे लोग भ्रमित हो रहे हैं। उन्होंने अपील की कि वे बुकिंग के बाद घर पर ही सिलिंडर मंगवाएं और अनावश्यक रूप से एजेंसियों के बाहर भीड़ न लगाएं। प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है और गैस की सप्लाई में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।