{"_id":"69e9e22ca31b8c621c0253df","slug":"bjp-civic-elections-strategy-focus-on-experience-social-equation-and-winnable-candidates-chandigarh-poltics-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरा शहर, मेरी सरकार: भाजपा का सामाजिक गणित, पुराने नेताओं पर भरोसा, कांग्रेस में दिखी अंदरूनी खींचतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा शहर, मेरी सरकार: भाजपा का सामाजिक गणित, पुराने नेताओं पर भरोसा, कांग्रेस में दिखी अंदरूनी खींचतान
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 23 Apr 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा के निकाय चुनाव में भाजपा ने दांव खेला है। अनुभव, सामाजिक गणित और जीत की गारंटी वाले उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। भाजपा ने इस चुनाव में उम्मीदवार चयन को एक योजनाबद्ध सामाजिक इंजीनियरिंग के रूप में इस्तेमाल किया है। पार्टी ने नगर निकाय में स्थानीय जातीय संरचना का बारीकी से अध्ययन कर टिकट दिए हैं।
civic election
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
निकाय चुनाव इस बार सिर्फ स्थानीय मुद्दों व विकास की राजनीति तक सीमित नहीं हैं बल्कि यह मुकाबला जातीय समीकरणों, संगठनात्मक मजबूती और उम्मीदवार चयन की सूक्ष्म रणनीति के इर्द-गिर्द घूमता नजर आ रहा है। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों को चुनते हुए न सिर्फ सामाजिक गणित को ध्यान में रखा है, बल्कि पार्टी का सुख-दुख में साथ देने वाले पुराने नेताओं पर भरोसा जताया है।
भाजपा ने इस चुनाव में उम्मीदवार चयन को एक योजनाबद्ध सामाजिक इंजीनियरिंग के रूप में इस्तेमाल किया है। पार्टी ने नगर निकाय में स्थानीय जातीय संरचना का बारीकी से अध्ययन कर टिकट दिए हैं।
पंचकूला में जहां वैश्य समुदाय के करीब 44 हजार वोट, पंजाबी समुदाय के लगभग 55 हजार वोट और ब्राह्मण वर्ग के करीब 13 हजार मतदाता हैं, वहां भाजपा ने पुराने साथी श्यामलाल बंसल को उतारकर सबके बीच स्वीकार्यता बनाने की कोशिश की है।
Trending Videos

सोनीपत में भाजपा ने एक बार फिर अनुभव और जीत की संभावना को प्राथमिकता दी है। यहां राजीव जैन को मैदान में उतारना इस बात का संकेत है कि पार्टी ऐसे उम्मीदवारों पर भरोसा कर रही है जिनकी स्थानीय पकड़ मजबूत है और जिनका पिछला प्रदर्शन भी स्पष्ट बढ़त देता है।
पिछली बार की बड़ी जीत, जिसमें उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को भारी अंतर से हराया था, यह बताती है कि भाजपा इस सीट पर निरंतरता और स्थिर वोट बैंक की रणनीति पर काम कर रही है। हालांकि यहां पंजाबी वोट वैश्य वोटों के मुकाबले पांच गुना ज्यादा है। इसके बावजूद जैन को टिकट देकर पार्टी ने स्थानीय पकड़ को तवज्जो दी है।
अंबाला में युवा महिला उम्मीदवार को टिकट देकर भाजपा ने एक अलग संदेश देने की कोशिश की है। यह कदम केवल जातीय या सामाजिक संतुलन तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं के बीच पार्टी की स्वीकार्यता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा भी है।
भाजपा उम्मीदवार अक्षिता सैनी अपने दादा की विरासत को आगे बढ़ाने जा रही है। उनके दादा 1962 से जनसंघ से थानेसर से विधानसभा से चुनाव लड़ा था। कुल मिलाकर भाजपा का फोकस स्पष्ट रूप से जिताऊ उम्मीदवार, सोशल बैलेंस व संगठनात्मक के मॉडल पर है।
कांग्रेस में दिखी अंदरूनी खींचतान, सोनीपत की रणनीति मजबूत
इसके विपरीत कांग्रेस की रणनीति अधिक जटिल और कहीं-कहीं असंगठित नजर आती है। पार्टी ने जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश जरूर की है, लेकिन टिकट बंटवारे में अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी का असर साफ दिखता है। पंचकूला में इसका सबसे स्पष्ट उदाहरण सामने आता है।

पंचकूला में सैलजा के करीबी चंद्रमोहन के कहने पर टिकट दी गई है, जबकि अंबाला व सोनीपत में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबियों को टिकट दिया गया है। हालांकि पार्टी ने सोनीपत में जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए पंजाबी समुदाय को टिकट दिया है। हालांकि पिछली बार पंजाबी उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा था, मगर कांग्रेस इस बार पूरी ताकत से मैदान में उतरने जा रही है। अंबाला में महिला ओबीसी सीट रिजर्व है। इसलिए स्थानीय विधायक निर्मल सिंह की पसंद को तवज्जो दी गई है।
तीन बार विधायक का चुनाव हारे हैं बंसल
पंचकूला नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने तीन बार विधायक का चुनाव हार चुके वरिष्ठ नेता श्याम लाल बंसल को मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा ने बंसल को मैदान में उतारकर न केवल अपने पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को साधा है बल्कि शहर के व्यापारिक वर्ग को भी बड़ा संदेश दिया है।

71 वर्षीय श्याम लाल बंसल के लिए यह टिकट किसी लॉटरी से कम नहीं है। दिसंबर 2020 के निगम चुनाव में भी बंसल का नाम लगभग तय था लेकिन ऐन मौके पर वे टिकट से वंचित रह गए थे। इस बार पार्टी ने उनकी वरिष्ठता, बेदाग छवि और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए भरोसा जताया है।
बंसल वर्तमान में हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन और हरियाणा रोजगार कौशल निगम में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। श्याम लाल बंसल राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं। वे कांग्रेस के दिग्गज नेता चंद्रमोहन के खिलाफ तीन बार (1996, 2000 और 2005) विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें जीत हासिल नहीं हुई लेकिन हर बार उन्होंने मजबूती से चुनाव लड़ा।
बंसल का राजनीतिक कद उस समय चर्चा में आया जब उन्होंने 1990 के अयोध्या आंदोलन में पंचकूला से पहले जत्थे का नेतृत्व किया। इस दौरान वह सरयू नदी तक पहुंचे और ढांचा ढहने के समय वहां मौजूद संघर्षपूर्ण स्थितियों का हिस्सा रहे।
1992 की ऐतिहासिक एकता यात्रा में भाग लेते हुए उन्होंने डॉ. मुरली मनोहर जोशी और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने के मिशन में भी सक्रिय योगदान दिया। बंसल ने 1982 से 1987 तक भाजपा पंचकूला शहर के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वह 1997-98 में भाजपा जिला पंचकूला के अध्यक्ष भी रहे। 2014 के चुनावों में उन्होंने कालका और अंबाला संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रभारी के रूप में अहम भूमिका निभाई।
दादा की विरासत को आगे बढ़ाएगी युवा अक्षिता
नगर निगम चुनाव में भाजपा ने पुराने कार्यकर्ता स्वर्ण सैनी की बेटी अक्षिता सैनी को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। अक्षिता (32) पहली बार चुनावी मैदान में उतर रही हैं और कांग्रेस की उम्मीदवार कुलविंदर कौर को चुनौती देंगी। भाजपा की मेयर प्रत्याशी अक्षिता सैनी के पति कुलदीप सैनी गुजरात के जामनगर की लाइफ पैट्रो केमिकल कंपनी में इंजीनियर हैं।

उनके एक सात साल की बेटी अनाया है। अक्षिता अपने मायके में ही रहती हैं और अपनी बेटी अनाया को यहीं पढ़ा रही हैं। अक्षिता के पिता स्वर्ण सैनी ने बताया कि अक्षिता के दादा बरयम सिंह सैनी थानेसर विधानसभा सीट से जनसंघ के समय चुनाव लड़ चुके हैं। वह कांग्रेस प्रत्याशी से 50 वोटों से हार गए थे।
इस बार पत्नी बबिता सैनी ने पहले टिकट के लिए आवेदन किया था। बाद में पार्टी नेतृत्व से चर्चा के बाद बेटी अक्षिता का आवेदन कराया जिसे पार्टी ने स्वीकार कर लिया। स्वर्ण सैनी ने बताया कि उनका परिवार जनसंघ के समय से ही संगठन से जुड़ा हुआ है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी उनका संबंध रहा है। उनके पिता बरयम सिंह सैनी जनसंघ के दौर में अंबाला सिटी से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।
स्वर्ण सैनी स्वयं भी भाजपा संगठन में मंडल स्तर पर महामंत्री सहित कई जिम्मेदारियां निभा चुके हैं और बूथ स्तर पर भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। चुनाव में अक्षिता सैनी और कांग्रेस की कुलविंदर कौर के बीच मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है, क्योंकि दोनों ही उम्मीदवार पहली बार चुनावी मैदान में उत्तर रही हैं।

कमेंट
कमेंट X