{"_id":"6628adc4d1d479e6950849be","slug":"bjp-tried-to-appease-senior-leader-vijay-sampla-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: होशियारपुर से टिकट न मिलने से नाराज विजय सांपला को मनाने में जुटी भाजपा, अब मिलने पहुंचे रुपाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: होशियारपुर से टिकट न मिलने से नाराज विजय सांपला को मनाने में जुटी भाजपा, अब मिलने पहुंचे रुपाणी
Wed, 24 Apr 2024 12:29 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 24 Apr 2024 12:29 PM IST
सार
विजय सांपला भाजपा के वरिष्ठ दलित नेता हैं। उन्हें होशियारपुर से टिकट की उम्मीद थी। टिकट न मिलने पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया बायो से 'मोदी का परिवार' भी हटा दिया था।
विज्ञापन
विजय सांपला
- फोटो : twitter @thevijaysampla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सांपला की नाराजगी दूर होती नजर नहीं आ रही है। बुधवार को पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रुपाणी विजय सांपला को मनाने उनके घर पहुंचे। इस दौरान पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी उनके साथ मौजूद रहे।
सांपला को उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें होशियारपुर से टिकट देगी लेकिन पार्टी हाई कमान ने होशियारपुर से अनीता सोम प्रकाश को चुनावी मैदान में उतार दिया। अनीता सोम प्रकाश के चुनावी चेहरा घोषित करने के बाद से ही वह पार्टी हाई कमान से नाराज चल रहे हैं। उनकी नाराजगी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें दिल्ली बुलाकर मुलाकात की थी। इसके बावजूद उनकी नाराजगी दूर नहीं हुई तो बीते दिनों सुनील जाखड़ ने उनके आवास पर जाकर उनके साथ बैठक की थी। सांपला को मनाने के लिए पार्टी हाई कमान लगातार प्रयास कर रहा है क्योंकि होशियारपुर सीट पर विजय सांपला की अच्छी पकड़ है और वह एक दलित वर्ग के नेता के रूप में पैठ रखते हैं।