सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Mercury Soars Past 40 Degrees No Relief Expected for Next Five Days

चंडीगढ़ में सूरज के तेवर: पारा 40 डिग्री के पार, अगले पांच दिन तक राहत की उम्मीद नहीं; हेल्थ एडवाइजरी जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली Published by: Nivedita Updated Fri, 24 Apr 2026 09:26 AM IST
विज्ञापन
सार

बढ़ती गर्मी और तेज धूप का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। चेहरे पर लालिमा, खुजली, जलन, रैशेज और एलर्जी के मामले तेजी से बढ़े हैं।

Chandigarh Mercury Soars Past 40 Degrees No Relief Expected for Next Five Days
चंडीगढ़ में गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य के आसपास रहा।
Trending Videos


मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन तापमान में किसी बड़ी गिरावट के संकेत नहीं हैं। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बादल रहने के बावजूद उमस और गर्मी का असर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों के मुताबिक, वर्ष 2026 का तापमान सामान्य 35-36 डिग्री सेल्सियस से 4 से 5 डिग्री अधिक चल रहा है। पिछले एक दशक के आंकड़ों में 2022 और 2025 सबसे अधिक गर्म वर्ष दर्ज किए गए हैं। वहीं, जलवायु विश्लेषण के अनुसार चंडीगढ़ के क्लाइमेट स्कोर में पिछले 16 वर्षों में 21.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है जो बढ़ती गर्मी का संकेत है।

त्वचा रोगों के मरीजों में बढ़ोतरी

बढ़ती गर्मी और तेज धूप का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। मोहाली सिविल अस्पताल के त्वचा विभाग में रोजाना 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें युवाओं की संख्या अधिक है। डॉक्टरों के अनुसार चेहरे पर लालिमा, खुजली, जलन, रैशेज और एलर्जी के मामले तेजी से बढ़े हैं। दोपहर के समय बाहर निकलने वाले लोग अधिक प्रभावित हो रहे हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराधा भाटिया ने बताया कि तेज धूप में लंबे समय तक रहने से सनबर्न और त्वचा को गंभीर नुकसान हो सकता है। उन्होंने लोगों को सिर ढककर बाहर निकलने, छाता उपयोग करने और नियमित रूप से सनस्क्रीन लगाने की सलाह दी है। लापरवाही से स्थिति और गंभीर हो सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed