{"_id":"6a1cfcff87726cd04f0b55dd","slug":"child-missing-from-burail-found-in-haridwar-father-claims-begging-rackets-active-there-2026-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में मिला बुड़ैल से लापता बच्चा: पिता बोले-वहां भीख मंगवाने वाले गिरोह सक्रिय, किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में मिला बुड़ैल से लापता बच्चा: पिता बोले-वहां भीख मंगवाने वाले गिरोह सक्रिय, किया बड़ा खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:01 AM IST
विज्ञापन
सार
बच्चा चार मई को लापता हुआ था। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की और बाद में 9 मई को बुड़ैल चौकी में शिकायत दी। बच्चे के पिता का आरोप है कि एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की उनके बेटे को ट्रेन के जरिये हरिद्वार लेकर गई जहां करीब 20 दिन तक उससे भीख मंगवाई गई।
Haridwar
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बुड़ैल से लापता 10 वर्षीय बच्चे के हरिद्वार से बरामद होने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। बच्चे के पिता ने दावा किया है कि उनका बेटा किसी साधारण अपहरण का नहीं बल्कि बच्चों को बहला-फुसलाकर हरिद्वार ले जाने और उनसे भीख मंगवाने वाले संगठित गिरोह का शिकार हुआ था।
बच्चे के पिता ने कहा कि हरिद्वार में अब भी बड़ी संख्या में बच्चे फंसे हुए हैं, जिन्हें उनके परिवारों तक पहुंचाने की जरूरत है। बेटे की तलाश के दौरान कई छोटे बच्चे मिले जो रो-रो कह रह थे अंकल हम भी फंसे हैं, हमें भी यहां से ले चलो।
Trending Videos
बच्चे के पिता ने कहा कि हरिद्वार में अब भी बड़ी संख्या में बच्चे फंसे हुए हैं, जिन्हें उनके परिवारों तक पहुंचाने की जरूरत है। बेटे की तलाश के दौरान कई छोटे बच्चे मिले जो रो-रो कह रह थे अंकल हम भी फंसे हैं, हमें भी यहां से ले चलो।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग लड़की ले गई थी साथ
बच्चे के पिता के अनुसार उनका बेटा चार मई को लापता हुआ था। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की और बाद में 9 मई को बुड़ैल चौकी में शिकायत दी। उनका आरोप है कि एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की उनके बेटे को ट्रेन के जरिये हरिद्वार लेकर गई जहां करीब 20 दिन तक उससे भीख मंगवाई गई। इस दौरान उसके बाल भी कटवा दिए गए। पिता का कहना है कि यह वही लड़की है जो करीब दो महीने पहले भी उनके बेटे को रामदरबार लेकर गई थी। उस समय बच्चा मिल गया था लेकिन इस बार उसे सीधे हरिद्वार ले जाया गया।बच्चे के पिता ने बताया कि बेटे की तलाश में जब वह हरिद्वार पहुंचे तो वहां कई बच्चों ने उनसे मदद की गुहार लगाई। उनके अनुसार बच्चों ने कहा कि अंकल, हमें यहां से लेकर चलो, हमें हमारे मम्मी-पापा से मिलवा दो। उन्होंने दावा किया कि हरिद्वार में बच्चों से भीख मंगवाने वाला बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। पुलिस को केवल उनके बेटे की बरामदगी तक सीमित न रहकर पूरे गिरोह की जांच करनी चाहिए।