{"_id":"6a1c9c34e78857c2390988dc","slug":"excise-inspector-recruitment-exam-gk-provided-relief-maths-increased-tension-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1034202-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा: जीके ने दी राहत, गणित ने बढ़ाई टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा: जीके ने दी राहत, गणित ने बढ़ाई टेंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (पीएसएसएसबी) की एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रविवार को शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के अनुसार पेपर का स्तर कुल मिलाकर मध्यम रहा। सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी के सवाल अपेक्षाकृत आसान रहे, जबकि गणित के कैलकुलेशन आधारित प्रश्नों ने कई उम्मीदवारों को उलझाए रखा।
शहर में लगभग एक दर्जन केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नियमों के अनुसार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए। इसके चलते कुछ अभ्यर्थी समय पर नहीं पहुंच सके और उन्हें परीक्षा में बैठने का अवसर नहीं मिला। केंद्रों के भीतर केवल एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र ले जाने की अनुमति थी।
अभ्यर्थी रवि कुमार ने बताया कि जनरल नॉलेज और इंग्लिश सेक्शन उम्मीद से आसान रहा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ा, लेकिन गणित के कई सवालों में अधिक समय लग गया। वहीं मोहाली से आई अभ्यर्थी सिमरन कौर ने कहा कि मैथ्स और रीजनिंग ने चुनौती पेश की। अब उम्मीदवारों की नजर बोर्ड की ओर से जारी की जाने वाली प्रारंभिक आंसर-की पर है। बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी अपलोड करेगा, जिसके बाद अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos