Hindi News
›
Video
›
Chandigarh
›
Newly appointed President Dr. Archana Gupta reached the State BJP office for the first time.
{"_id":"6a1d28f7226d4844080ab30a","slug":"video-newly-appointed-president-dr-archana-gupta-reached-the-state-bjp-office-for-the-first-time-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"पहली बार प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचीं नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचीं नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता
हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता रविवार को पहली बार चंडीगढ़ के सेक्टर-3 स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। डॉ. गुप्ता 3 जून को प्रदेश भाजपा कार्यालय में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करेंगी।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महासचिव बीएल संतोष, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल है, जिसे भविष्य में और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महिलाओं और युवाओं की संगठन में भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन क्षेत्रों पर भी प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा, जहां भाजपा अपेक्षाकृत कमजोर स्थिति में है। उन्होंने विशेष रूप से रोहतक और सिरसा का उल्लेख करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत कर भाजपा के पक्ष में बेहतर चुनावी परिणाम सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जाएगा।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा कि विपक्ष झूठा नैरेटिव गढ़कर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास न तो मजबूत नेतृत्व है और न ही कोई स्पष्ट दृष्टि और दिशा। नई जिम्मेदारी को चुनौती और अवसर दोनों बताते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग और समर्पण के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा आगामी समय में हरियाणा में और अधिक मजबूत होकर उभरेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।