सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Bhagwant Mann's Delhi Visit: Meets Nitin Gadkari; Discusses Punjab's National Highways and Stalled Projects

CM भगवंत मान का दिल्ली दौरा: नितिन गडकरी से की मुलाकात, पंजाब के नेशनल हाईवे और रुके हुए प्रोजेक्ट्स पर चर्चा

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: Naveen Updated Wed, 13 May 2026 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे को चौड़ा करने और इसे नेशनल हाईवे घोषित करने की पुरजोर मांग की। उन्होंने तर्क दिया कि सामरिक और व्यापारिक दृष्टि से यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे अपग्रेड करने से सीमावर्ती इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

CM Bhagwant Mann's Delhi Visit: Meets Nitin Gadkari; Discusses Punjab's National Highways and Stalled Projects
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान की केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ हुई बैठक में पंजाब के बुनियादी ढांचे को लेकर कई बड़े और अहम फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री ने पंजाब की लाइफलाइन माने जाने वाले कई सड़क मार्गों और लंबित पुलों के निर्माण को लेकर केंद्र सरकार के सामने मजबूती से अपना पक्ष रखा।

Trending Videos


फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे को मिले NH का दर्जा
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे को चौड़ा करने और इसे नेशनल हाईवे घोषित करने की पुरजोर मांग की। उन्होंने तर्क दिया कि सामरिक और व्यापारिक दृष्टि से यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे अपग्रेड करने से सीमावर्ती इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर और बठिंडा के अधूरे प्रोजेक्ट
अमृतसर और बठिंडा जैसे प्रमुख शहरों में जो सड़क परियोजनाएं और विकास कार्य पिछले काफी समय से अधूरे पड़े हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के संदर्भ में विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स के रुकने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मक्खू रेलवे ओवरब्रिज
बठिंडा में मक्खू रेलवे ओवरब्रिज का काम काफी समय से लटका हुआ है। मुख्यमंत्री ने नितिन गडकरी से इस पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने और इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने की मांग की ताकि यातायात सुचारू हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed