सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress and INLD eyes on BSP in Haryana before the Lok Sabha elections

लोकसभा चुनाव 2024: हरियाणा में नए गठबंधन की कवायद, बसपा पर कांग्रेस और इनेलो की निगाहें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 11 Mar 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
सार

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा में कांग्रेस और इनेलो की निगाहें बसपा पर आ टिकी हैं। दोनों ही दल अब बसपा को साधने में जुटे हैं। हालांकि बसपा सुप्रीमो मायावती पहले ही साफ कर चुकी हैं कि वह किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेंगी। मगर सियासी गलियारों में गठबंधन की कवायद की चर्चा है।

Congress and INLD eyes on BSP in Haryana before the Lok Sabha elections
लोकसभा चुनाव 2024:
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले नए गठबंधन की चर्चा तेज हो गई है। प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस और दोबारा से रानीतिक जमीन मजबूत करने में जुटी इनेलो (इंडियन नेशनल लोकदल) की नजर बसपा (बहुजन समाज पार्टी) पर है। हालांकि, कुछ दिन पहले ही बसपा सुप्रीमो ने किसी से भी गठबंधन नहीं करने का एलान कर चुकी हैं। बावजूद इसके दिल्ली में बसपा को साधने की कोशिशें की जा रही हैं।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में लगातार राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। कांग्रेस और आप के गठबंधन के बाद अब इनेलो महागठबंधन में शामिल होने की कोशिश में हैं। इससे पहले, ताऊ देवीलाल की जयंती पर हुई रैली के माध्यम से भी इसकी कोशिश की गई थी। अगर इनेलो महागठबंधन में शामिल नहीं हो सका तो वह बसपा के साथ हाथ मिला सकता है। इससे पहले 2018 में भी बसपा और इनेलो का गठबंधन हुआ था, हालांकि, कुछ ही माह बाद यह यह बिखर गया था। 

गौर हो कि पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा ने चार प्रतिशत वोट हासिल किए थे और इस बार आठ प्रतिशत का टारगेट रखा है। बसपा पार्टी के हर हलके में पक्के मतदाता हैं और वह अन्य किसी दल को वोट देने की बजाय अपनी पार्टी के प्रति समर्पित रहते हैं। बसपा के इसी वोट बैंक पर कांग्रेस और इनेलो की नजर है।

यात्रा के बाद अब जिला स्तर पर सम्मेलन करेगी बसपा

चुनाव से ठीक पहले हरियाणा बसपा ने प्रदेशभर में यात्रा निकाल कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास किया है। बसपा के प्रदेशाध्यक्ष राजबीर सौरखी की अगुवाई में निकली इस यात्रा के बाद से कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ है। अब जिला स्तर पर बसपा अपने सम्मेलन करेगी और अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट करेगी। इस बारे में प्रदेशाध्यक्ष राजबीर सौरखी का कहना है कि किसी दल से गठबंधन को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। हरियाणा की मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी और अंतिम फैसला बसपा सुप्रीमो ही करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed