सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   16 year old girl misdeed in PGI Chandigarh

PGI चंडीगढ़ में किशोरी से दुष्कर्म: इतनी सुरक्षा के बीच न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग की बेसमेंट कैसी हुई वारदात?

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 22 Feb 2025 01:08 PM IST
विज्ञापन
सार

पीजीआई चंडीगढ़ में किशोरी के साथ एक बार नहीं कई बार दुष्कर्म हुआ। हैरानी की बात यह है कि पीजीआई में इतनी सुरक्षा होने के बावजूद आरोपी ने कई बार घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। 

16 year old girl misdeed in PGI Chandigarh
child crime - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

चंडीगढ़ सेक्टर-3 थाना के अंतर्गत आने वाले पॉश इलाके में रहने वाली एक किशोरी से दुष्कर्म की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। किशोरी आठ महीने की गर्भवती है। नाबालिग के पेट में दर्द होने के बाद परिजन जांच के लिए जीएमएसएच-16 लेकर आए, तब इसका खुलासा हुआ।
loader
Trending Videos


सेक्टर-9 के पॉश एरिया में रहने वाली एक 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म के मामले में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। किशोरी को शादी का झांसा देकर आरोपी युवक उससे पीजीआई में दुष्कर्म करता रहा। आरोपी युवती को बहला फुसलाकर पीजीआई के न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग की बेसमेंट में ले जाकर दुष्कर्म करता था। आरोपी ने कई बार किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। हैरानी इस बात कि है कि पीजीआई में इतना सुरक्षा होने के बावजूद आरोपी घटना को अंजाम देता रहा। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी
फिलहाल आरोपी फरार है। आरोपी सागर एसी मैकेनिक का काम करता है। शुक्रवार को किशोरी के पेट में अचानक दर्द उठा। परिजन उसे तुरंत सेक्टर-16 अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने चेकअप किया तो वह 8 महीने की गर्भवती निकली। युवती को सेक्टर 16 अस्पताल में एडमिट कर लिया गया।

किशोरी को किया अस्पताल में दाखिल
किशेारी को अस्पताल में दाखिल कर लिया गया। डॉक्टर उसकी देखरेख कर रहे हैं। किशोरी आठ महीने की गर्भवती है इसलिए डॉक्टर इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं।

दो माह पहले नाबालिग ने दिया था बच्ची को जन्म
दो महीने पहले 16 साल की नाबालिग ने सेक्टर-32 के अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। पुलिस देर रात अस्पताल से सूचना मिलने के बाद सेक्टर-32 के अस्पताल पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी चंडीगढ़ के मनीमाजरा में किराए के मकान में रह रहा था। मूलरूप से आरोपी हिमाचल का रहने वाला और किशोरी भी उसके गांव के पास ही रहती है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने हिमाचल में एक मंदिर में शादी की थी।

सात साल पहले 10 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने बच्ची को दिया था जन्म
सात साल पहले चंडीगढ़ में 10 साल की बच्ची के साथ उसके मामा ने दुष्कर्म किया था। बच्ची के पेट में दर्द था और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। तब पता चला कि वह तीन महीने की गर्भवती है। अस्पताल में जब उसकी काउंसलिंग की गई तो पता चला कि उसके मामा ने उसके साथ 6 से 7 बार दुष्कर्म किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed