सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brother-in-law and sister-in-law commit suicide in Chandigarh

चंडीगढ़ में देवर-भाभी की लाश: महिला का पति गया था गांव, बंद कमरे में दोनों के शव मिलने से हड़कंप

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 26 Feb 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
सार

चंडीगढ़ में देवर और भाभी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों के शव बंद कमरे में मिले हैं। घटना सेक्टर-41 के गांव बुटरेला की है।

Brother-in-law and sister-in-law commit suicide in Chandigarh
दोनों के शवों को कब्जे में लिया गया है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ में देवर और भाभी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों के शव बंद कमरे में मिले हैं। घटना सेक्टर-41 के गांव बुटरेला की है। यहां एक किराये के मकान में महिला और युवक की लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 पहुंचाया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Trending Videos


पुलिस की प्राथमिक जांच में डबल सुसाइड का मामला सामने आया है। क्योंकि दोनों की लाशें कमरे के अंदर लटकती हुई मिली हैं। मृतकों की पहचान नगमा (32) और मुरसलीन (24) के रूप में हुई है।दोनों ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत और शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि महिला का पति गांव गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक महिला नगमा का पति फरमान इन दिनों उत्तर प्रदेश गया हुआ था। पत्नी नगमा और छोटा भाई मुरसलीन बुटेरला स्थित मकान में रह रहे थे। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि वह दोपहर करीब 1:30 बजे घर पहुंचा। वहां नगमा बिस्तर पर पड़ी मिलीं, जबकि मुरसलीन कमरे की छत में लगे हुक से फंदे पर लटका हुआ था।

सूचना मिलते ही पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल सेक्टर 16 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस के थाना सेक्टर-39 के एसएचओ भी मौके पर पहुंचे। मोबाइल फॉरेंसिक टीम (एमएफटी) ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed