{"_id":"69c4da8b61f5cf235f0e58ca","slug":"cylinder-explodes-in-vikas-nagar-home-family-narrow-escape-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: विकास नगर के एक घर में फटा सिलिंडर, मचा हड़कंप; परिवार के चार सदस्य बाल-बाल बचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Chandigarh: विकास नगर के एक घर में फटा सिलिंडर, मचा हड़कंप; परिवार के चार सदस्य बाल-बाल बचे
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
Published by: Nivedita
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:34 PM IST
विज्ञापन
सार
घटना रात करीब 12:45 बजे की है। मकान नंबर 216 के चौथे फ्लोर पर मौजूद योगेश ने तीसरी मंजिल से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। इस मंजिल पर कोई नहीं रहता था, बल्कि वहां किचन बनाया गया था।
विकास नगर में फटा सिलिंडर
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
मनीमाजरा में विकास नगर, मौली जागरां में बुधवार देर रात एक घर में भीषण आग लगने के बाद किचन में रखा गैस सिलिंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर की दीवारों और लेंटर तक में दरारें आ गईं। हालांकि समय रहते घर के चारों सदस्य बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 12:45 बजे की है। मकान नंबर 216 के चौथे फ्लोर पर मौजूद योगेश ने तीसरी मंजिल से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। इस मंजिल पर कोई नहीं रहता था, बल्कि वहां किचन बनाया गया था। योगेश ने तुरंत नीचे सो रहे अपने पिता गिरीश, मां और भाई को जगाकर घर से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
योगेश ने बताया कि जैसे ही सब लोग घर के बाहर चले गए तो आग लगने के करीब 15 मिनट बाद किचन में रखा सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मनीमाजरा की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ऑफिसर गुरमुख सिंह मुल्तानी के नेतृत्व में टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 2:30 बजे आग पर काबू पाया।
आग में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया, जिसमें फर्नीचर, किचन का सामान, लैपटॉप, जरूरी दस्तावेज, रजिस्ट्री और बच्चों के सर्टिफिकेट शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि समय रहते परिवार को बाहर निकाल लिया गया, वरना हादसा जानलेवा साबित हो सकता था। योगेश की सूझबूझ से चार लोगों की जान बच गई।