सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda news Vigilance arrested BCM in Nalanda

Bihar: नालंदा में निगरानी का शिकंजा, एक हफ्ते में दूसरी कार्रवाई; स्वास्थ्य केंद्र का BCM घूस लेते गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 02:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: नालंदा के नगरनौसा में निगरानी विभाग ने आशा बहाली के नाम पर रिश्वत लेते स्वास्थ्य केंद्र के बीसीएम को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह एक हफ्ते में दूसरी कार्रवाई है।

Nalanda news Vigilance arrested BCM in Nalanda
निगरानी के गिरफ्त में आरोपी (बीच में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखते हुए पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने गुरुवार को नालंदा जिले के नगरनौसा में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने नगरनौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में तैनात बीसीएम (ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर) मनजीत कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Trending Videos

आशा बहाली के नाम पर मांगी थी रिश्वत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बीसीएम मनजीत कुमार ने आशा कार्यकर्ता की बहाली के एवज में पीड़िता बॉबी कुमारी से 25 हजार रुपये की मांग की थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर बॉबी कुमारी ने इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी विभाग से की। विभाग ने मामले का सत्यापन कराया और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाया।

रंगे हाथों दबोचा गया आरोपी

गुरुवार को जैसे ही बॉबी कुमारी ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये मनजीत कुमार को दिए, पहले से घात लगाए बैठी निगरानी टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ पटना ले गई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें: सड़क हादसे में दो जिगरी दोस्तों की मौत, अनियंत्रित बाइक के डिवाइडर से टकराने के बाद हुआ हादसा

एक सप्ताह में भ्रष्टाचार पर दूसरा प्रहार
नगरनौसा में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की यह एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे इलाके के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। इससे पहले 20 मार्च को नगरनौसा के बीपीआरओ (BPRO) को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed