{"_id":"69c522031c65c15770011641","slug":"bihar-news-allegedly-strangling-wife-deathfight-her-stopping-drinking-alcohol-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4092907-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पत्नी की संदिग्ध मौत, शराब के विरोध पर गला दबाकर हत्या का आरोप, पति समेत तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पत्नी की संदिग्ध मौत, शराब के विरोध पर गला दबाकर हत्या का आरोप, पति समेत तीन नामजद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
सार
दरभंगा के मोरो थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय निशा कुमारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने और आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है।
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दरभंगा के मोरो थाना क्षेत्र के हरैला गांव में 20 वर्षीय निशा कुमारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने पति सुबोध पासवान और ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका का तीन महीने का एक दूधमुंहा बेटा है, जिसके सिर से मां का साया उठ गया है। बताया जा रहा है कि निशा कुमारी की शादी करीब डेढ़ साल पहले हरैला गांव निवासी सुबोध पासवान के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही परिवार में विवाद शुरू हो गया था।
शराब को लेकर होता था विवाद
मृतका के चाचा रामनंदन पासवान ने बताया कि निशा का पति शराब पीने का आदी था। निशा उसे शराब पीने से मना करती थी, जिस कारण अक्सर पति और ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे। इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। परिजनों का आरोप है कि आखिरकार ससुराल वालों ने निशा की गला दबाकर हत्या कर दी और मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए उसे लटका दिया। उन्होंने बताया कि जब वे ससुराल पहुंचे, तो निशा के गले पर रस्सी का निशान था।
ये भी पढ़ें: फर्जी बीएड अंकपत्र पर बनी शिक्षिका, निगरानी जांच में खुला बड़ा खेल, अब दर्ज हुआ केस
आरोपी घर छोड़कर फरार
घटना के बाद पति समेत सभी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मोरो थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। इस मामले में मृतका के परिजनों ने पति सुबोध पासवान, ससुर राजेंद्र पासवान और सास गंगिया देवी को आरोपी बनाया है। इस संबंध में मोरो थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos