सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Threatening emails to Chandigarh Mayor office bomb Municipal Corporation District Court railway station

चंडीगढ़ में होंगे बम धमाके!: धमकी भरे ईमेल से मचा हड़कंप, 3 से 5 जून के बीच ब्लास्ट की चेतावनी दी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 02 Jun 2026 09:32 AM IST
विज्ञापन
सार

चंडीगढ़ में बम धमाकों की धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है। इस बार सरकारी संस्थानों को निशाना बनाने की ईमेल भेजी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Threatening emails to Chandigarh Mayor office bomb Municipal Corporation District Court railway station
चंडीगढ़ पुलिस - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ मेयर कार्यालय को धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं। इसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। ईमेल में 3 से 5 जून के बीच नगर निगम, मेयर कार्यालय, जिला अदालत और रेलवे स्टेशनों समेत कई सार्वजनिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है और संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। 


सोमवार सुबह मेयर कार्यालय को एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ था। ईमेल में भड़काऊ और अलगाववादी भाषा का प्रयोग करते हुए नगर निगम कार्यालयों, अदालतों और रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाने की धमकी दी गई। संदेश में 3 से 5 जून के दौरान नगर निगम, मेयर कार्यालय और जिला अदालत में विस्फोट करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही 6 जून को रेलवे स्टेशनों और रेल पटरियों पर आईईडी और ग्रेनेड हमले करने का भी उल्लेख किया गया। साथ ही लोगों को रेल यात्रा न करने की चेतावनी दी गई है। धमकी भरे संदेश में 1984 की घटनाओं का हवाला देते हुए उकसाऊ टिप्पणियां भी की गई हैं। ईमेल के अंत में खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी से जुड़ा बताया गया है। हालांकि जांच एजेंसियां ईमेल की सत्यता और भेजने वाले की पहचान की पुष्टि में जुटी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को निशाना बनाने वाली ऐसी धमकियों को किसी भी सूरत में हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों से पूरे मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों के अनुसार पुलिस साइबर सेल की मदद से ईमेल के स्रोत और तकनीकी विवरण खंगाल रही है। वहीं रेलवे स्टेशन, अदालत परिसर और नगर निगम भवन के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed