फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Decision on Punjab Congress to be taken after meeting between Rahul and Kharge

Punjab Politics: दिल्ली दरबार में बागियों ने रखा पक्ष, राहुल-खरगे की बैठक के बाद होगा पंजाब कांग्रेस पर फैसला

Fri, 17 Jul 2026 06:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Jul 2026 06:48 AM IST
सार

संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नेताओं से सामूहिक और अलग-अलग बैठक कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और देर शाम अपनी रिपोर्ट राहुल गांधी कार्यालय को भेज दी।

विज्ञापन
Decision on Punjab Congress to be taken after meeting between Rahul and Kharge
राहुल गांधी और खरगे। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के बागी नेताओं ने बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचकर संगठन के वरिष्ठ प्रभारियों के सामने अपना पक्ष रखा। हालांकि उनकी राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हो सकी। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नेताओं से सामूहिक और अलग-अलग बैठक कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और देर शाम अपनी रिपोर्ट राहुल गांधी कार्यालय को भेज दी। अब राहुल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से चर्चा के बाद पंजाब कांग्रेस के नेतृत्व और संगठन को लेकर अंतिम फैसला करेंगे।

विज्ञापन


 हाईकमान ने नाराज नेताओं को दिल्ली बुलाया था लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को राहुल गांधी से मिलने का समय नहीं मिला। राहुल कार्यालय की ओर से चन्नी समेत अन्य नेताओं को संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिलने के लिए कहा गया। वेणुगोपाल को भी निर्देश दिए गए थे कि वह सभी नेताओं से बातचीत कर अपनी टिप्पणी सहित विस्तृत रिपोर्ट उसी दिन हाईकमान को सौंपें। बताया जा रहा है कि उन्होंने देर शाम अपनी रिपोर्ट राहुल गांधी के कार्यालय भेज दी। 
विज्ञापन


ये पहुंचे दिल्ली
दिल्ली पहुंचे असंतुष्ट नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, सांसद डॉ. अमर सिंह, विधायक परगट सिंह और विधायक सुखपाल सिंह खैरा समेत अन्य नेता शामिल रहे। इन नेताओं ने राष्ट्रीय महासचिव एवं कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला से भी मुलाकात की। इसके बाद केसी वेणुगोपाल ने नेताओं से पहले सामूहिक और फिर अलग-अलग बैठक कर पूरे विवाद पर उनका पक्ष जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


बघेल की भूमिका पर भी उठे सवाल
बैठक में असंतुष्ट नेताओं ने पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्रभारी ने उनकी बात सही तरीके से हाईकमान तक नहीं पहुंचाई। इसी कारण वे सीधे शीर्ष नेतृत्व के सामने अपना पक्ष रखना चाहते थे। सूत्रों के अनुसार इस मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed