फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   PM Narendra Modi visit Chandigarh today all update news

चंडीगढ़ आ रहे हैं पीएम मोदी: सड़क से गगन तक अभेद्य सुरक्षा घेरे में शहर, ई-बसों से पेक में पहुंचेंगे लोग

Fri, 17 Jul 2026 08:28 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 17 Jul 2026 08:28 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार दोपहर पेक परिसर में करीब 45 मिनट के कार्यक्रम के दौरान 6,600 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क, स्वास्थ्य और आवास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसे चंडीगढ़ और ट्राइसिटी के लिए हाल के वर्षों का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर पैकेज माना जा रहा है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi visit Chandigarh today all update news
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार के चंडीगढ़ दौरे को लेकर ट्राइसिटी पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में सुरक्षा एजेंसियों ने सड़क, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, होटल, गेस्ट हाउस और सीमावर्ती क्षेत्रों तक अभेद्य सुरक्षा घेरा बना दिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री चंडीगढ़ में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे जबकि मोहाली और कालका रेलवे स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे।
विज्ञापन


वीरवार को पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का अंतिम निरीक्षण किया जबकि स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी), चंडीगढ़ पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने सुबह से शाम तक कई चरणों में ड्राई रन कर सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया। शहर में 1,200 से अधिक पुलिस और सुरक्षा जवान तैनात कर दिए गए हैं जबकि प्रधानमंत्री की सुरक्षा की कमान एसपीजी ने संभाल ली है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार दोपहर पेक परिसर में करीब 45 मिनट के कार्यक्रम के दौरान 6,600 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क, स्वास्थ्य और आवास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसे चंडीगढ़ और ट्राइसिटी के लिए हाल के वर्षों का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर पैकेज माना जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. अशिम कुमार घोष, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आमंत्रित लोगों को पेक तक पहुंचाने के लिए सीटीयू की 50 से अधिक पीएम ई-बसें लगाई गई हैं। अधिकतर लोगों को पहले सेक्टर-17 में एकत्रित किया जाएगा जहां से बसें उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाएंगी। प्रशासन का उद्देश्य पेक और आसपास के क्षेत्र में निजी वाहनों की आवाजाही कम रखना है।

ट्रैफिक एडवाइजरी
दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक वीआईपी रूट पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।
नयागांव बैरियर–पीईसी–पीजीआई चौक–सेक्टर 2/3/10-11 चौक के बीच आवश्यकता अनुसार यातायात रोका या डायवर्ट किया जाएगा।
राजेंद्र पार्क हेलीपैड, मध्य मार्ग, मटका चौक और पीईसी के आसपास सुरक्षा कारणों से अस्थायी ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रह सकते हैं।
वीआईपी मूवमेंट के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से इन रूटों पर जाने से बचें।
एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, अस्पताल या अन्य जरूरी कार्य के लिए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।
कार्यक्रम स्थल के आसपास केवल अधिकृत वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा।
वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। फुटपाथ, साइकिल ट्रैक और नो-पार्किंग जोन में पार्किंग न करें।
संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें।
सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करें।
यात्रा से पहले चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की सोशल मीडिया हैंडल/ट्रैफिक अपडेट अवश्य देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed