{"_id":"6a59b68cb731d1c60e0e7fa4","slug":"man-murdered-after-dispute-in-kapurthala-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कार से उड़े पानी के छींटे कपड़ों पर गिरे, विवाद के बाद युवक की तेजधार हथियार से हत्या; परिवार में मातम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: कार से उड़े पानी के छींटे कपड़ों पर गिरे, विवाद के बाद युवक की तेजधार हथियार से हत्या; परिवार में मातम
Fri, 17 Jul 2026 11:02 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
Published by: Nivedita
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:02 AM IST
सार
डीएसपी भुलत्थ गगनदीप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर थाना बेगोवाल में कत्ल का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
मृतक गुरमीत सिंह
- फोटो : संवाद/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगोवाल के नंगल लुबाना में मामूली विवाद के बाद 38 वर्षीय गुरमीत सिंह की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के पिता भजन सिंह के बयान पर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
भजन सिंह ने पुलिस को बताया कि 15 जुलाई की रात करीब आठ बजे उनका बेटा गुरमीत सिंह और भतीजा हरप्रीत सिंह घर के बाहर खड़े थे तभी एक काले रंग की सुजुकी ब्रेजा गाड़ी तेज रफ्तार से आई। गाड़ी सड़क पर जमा पानी से गुजरी तो गुरमीत के कपड़ों पर छींटे पड़े।
विज्ञापन
इस पर गुरमीत ने गाड़ी रुकवाई तो चालक समीर उर्फ सैम और सतविंदरजीत सिंह उर्फ गौरव बाहर निकले। दोनों ने गुरमीत से बहस की और धमकियां देकर चले गए। रात करीब नौ बजे भजन सिंह, गुरमीत और हरप्रीत मुंडी रोड अड्डे पर खड़े थे। उसी सुजुकी ब्रेजा कार में चार लड़के बेगोवाल की तरफ से आए। उनमें से तीन के पास तेजधार हथियार थे।
विज्ञापन
गाड़ी से निकलते ही चारों ने गुरमीत को ठेके के पास घेर लिया। उन्होंने गुरमीत पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार करने शुरू किए। हरप्रीत सिंह ने भागकर भजन सिंह को घटना की जानकारी दी।
उसने बताया कि समीर उर्फ सैम, सतविंदरजीत सिंह उर्फ गौरव, मनजोत सिंह उर्फ मनु और जसविंदर सिंह उर्फ करण हमला कर रहे थे। भजन सिंह ने मौके पर पहुंच कर देखा कि सैम, गौरव और मनु तेजधार हथियारों से तथा करण ईंट-पत्थरों से गुरमीत को मार रहे थे।
भजन सिंह और हरप्रीत सिंह के शोर मचाने पर चारों आरोपी हथियार लेकर गाड़ी में बैठकर नडाला की तरफ भाग गए। हरप्रीत सिंह ने जख्मी गुरमीत सिंह को निजी अस्पताल बेगोवाल पहुंचाया। खराब हालत देख उसे सिविल अस्पताल भुलत्थ और फिर निजी अस्पताल जालंधर रेफर किया गया। जालंधर में डॉक्टरों ने गुरमीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी भुलत्थ गगनदीप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर थाना बेगोवाल में कत्ल का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। जांच जारी है।