{"_id":"6a594e735830797d8d097d98","slug":"land-registry-done-in-own-name-by-showing-dead-woman-as-alive-karnal-news-c-18-knl1018-949564-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मृत महिला को जिंदा दिखाकर खुद के नाम करवाई जमीन की रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मृत महिला को जिंदा दिखाकर खुद के नाम करवाई जमीन की रजिस्ट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। मृत महिला को दस्तावेजों में जिंदा दिखाकर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करवाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कई जगहों पर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवाई हुई थी। पुलिस ने वीरवार को तीनों को अदालत में पेश किया जहां से दो दिन का रिमांड मिला है।
शिकायतकर्ता सुखविंद्र सिंह ने असंध डीएसपी को शिकायत दी थी कि उसकी दादी की करीब 20 साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बावजूद कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से उनकी जमीन की रजिस्ट्री करवा ली। आरोपियों ने उसकी दादी की जगह किसी अन्य महिला को खड़ा करके जिंदा दिखा दिया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो फर्जीवाड़ा सामने आया। डीएसपी असंध गोरखपाल राणा ने बताया कि जांच में सामने आया कि फर्जी रजिस्ट्री में मृत महिला को जीवित दिखाया गया। उसकी जगह एक जिंदा महिला को खड़ा करके अपने नाम पर रजिस्ट्री करवा ली। इसके अलावा एक जीवित व्यक्ति की जगह भी दूसरे व्यक्ति को खड़ा किया है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि अब तक ऐसे चार मामले सामने आए हैं। इनमें से तीन मामलों में असंध थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की हैं। वहीं जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एक पीर पर पूजा करने वाले बुजुर्ग महिला को मकान बनाने का लालच देकर उसे मृत महिला की जगह खड़ा कर लिया। उसे चांदी की पाजेब और कुछ रुपये देकर पक्का मकान बनाने का लालच दिया था। पुलिस ने जांच के बाद खेड़ी सर्फअली निवासी बंटी और गोलू व दनाैली गांव निवासी उदय को गिरफ्तार किया है।