फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Convict sentenced for rape escapes from Panipat Jail by giving guards the slip during a cleaning operation.

Kaithal News: पानीपत कारागार से सफाई के दौरान चकमा देकर भागा दुष्कर्म का सजायाफ्ता कैदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Convict sentenced for rape escapes from Panipat Jail by giving guards the slip during a cleaning operation.
पानीपत। जिला कारागार में सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर सोनीपत में दुष्कर्म के मामले में सजायाफ्ता कैदी राकेश वीरवार सुबह भाग गया। उसे जेल परिसर के बाहर साफ-सफाई के लिए बैरक से बाहर निकाला गया था। जेल अधीक्षक ने पानीपत के सेक्टर-29 थाना पुलिस, पानीपत एसपी, सोनीपत पुलिस आयुक्त और सोनीपत के राई थाना पुलिस को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि वीरवार सुबह कैदी राकेश को अन्य बंदियों के साथ जेल परिसर की रोजाना की साफ-सफाई के लिए बाहर निकाला गया था। राकेश ने सुबह करीब 11:30 बजे तैनात सुरक्षाकर्मी से लघुशंका करने और हाथ-मुंह धोने की बात कही। वह सुरक्षाकर्मी से बचकर जेल परिसर के बाहर से भाग गया। वह काफी देर तक वह वापस नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की। आरोपी राकेश मूल रूप से सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र के सफियाबाद का है। वह दिल्ली के नरेला रोड स्थित स्वतंत्र नगर में रह रहा था। उसके खिलाफ 18 जुलाई 2020 को सोनीपत के राई थाना में दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोप थे कि खेतों में चारा लेने गई महिला ने राकेश से घास की गठरी उठवाने के लिए मदद मांगी थी। आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने राकेश को दोषी ठहराते हुए 10 साल कड़ी कारावास की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


बाॅक्स

करनाल जेल से हुआ था ट्रांसफर, पुलिस कर रही छापेमारी
आरोपी को सुरक्षा कारणों से अलग-अलग जेलों में स्थानांतरित किया जा रहा था। वह पहले सोनीपत और फिर करनाल जेल में बंद था। इसके बाद बीती 23 फरवरी को उसे करनाल से पानीपत जिला कारागार में स्थानांतरित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन :
जिला जेल प्रशासन से कैदी के फरार होने की लिखित सूचना मिली है। पुलिस ने आरोपी कैदी की धरपकड़ कर रही है।

सुभाष, प्रभारी, सेक्टर-29 थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed