फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Electricity consumption hits 15.5 million units due to rising heat; overloaded transformers lead to increased faults.

Kaithal News: गर्मी बढ़ने से 1.55 करोड़ यूनिट तक पहुंची बिजली खपत, ओवरलोड ट्रांसफार्मरों से बढ़े फॉल्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption hits 15.5 million units due to rising heat; overloaded transformers lead to increased faults.
बिजली की तार ठीक करते हुए कर्मचारी। संवाद - फोटो : 1
कैथल। जिले में बढ़ती गर्मी के साथ अघोषित बिजली कटौती फिर बढ़ गई है। शहर में रात के समय तीन से चार बार बिजली गुल हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई-कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग गर्मी और मच्छरों के बीच परेशान हैं। एसी, कूलर और पंखों के बढ़ते उपयोग से जिले की बिजली खपत बढ़कर 1 करोड़ 55 लाख 45 हजार यूनिट तक पहुंच गई है। बढ़ते लोड के कारण ट्रिपिंग और फॉल्ट की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। पिछले दो महीने में 40 से अधिक ट्रांसफार्मर जल चुके हैं, हजारों बिजली तार क्षतिग्रस्त हुई हैं और फ्यूज उड़ने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


बिजली निगम के अनुसार जिले के करीब 3.74 लाख उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जा रही है। गुहला, सीवन, कलायत, राजौंद, ढांड, पूंडरी और कैथल ब्लॉक के 293 गांव इस नेटवर्क से जुड़े हैं। इनमें 284 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की योजना है लेकिन लगातार बढ़ती मांग के कारण ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने से व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


424 शिकायतें पहुंचीं, ट्रांसफार्मरों पर बढ़ा दबाव
बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित होने की 424 शिकायतें बिजली निगम के पास पहुंचीं। मई महीने में प्रतिदिन औसतन करीब 220 शिकायतें दर्ज हो रही थीं। बढ़ती मांग के कारण ट्रांसफार्मरों पर दबाव बढ़ गया है और फॉल्ट की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में भी नहीं मिल रही राहत
डिफेंस कॉलोनी निवासी राजेश ने बताया कि बुधवार रात करीब तीन बार बिजली के कट लगे। पिछले कई दिनों से रात के समय लगातार अघोषित कट लग रहे हैं जिससे छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
गर्मी और मच्छरों ने बढ़ाई मुश्किल
सेक्टर-21 निवासी रणदीप ने बताया कि बार-बार बिजली जाने से एसी और कूलर बंद हो जाते हैं। गर्मी के साथ मच्छर भी बढ़ रहे हैं। रातभर बिजली की आवाजाही से बच्चों और बुजुर्गों की नींद प्रभावित हो रही है। निगम से मांग है कि बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
पांच दिनों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली की खपत
बढ़ती गर्मी के साथ जिले में बिजली की मांग लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। 12 अप्रैल को बिजली खपत 29.39 लाख यूनिट थी, वहीं 15 जुलाई को यह बढ़कर 1 करोड़ 55 लाख 45 हजार यूनिट तक पहुंच गई।


15 जुलाई : 1 करोड़ 55 लाख 45 हजार यूनिट
14 जुलाई : 1 करोड़ 43 लाख 77 हजार यूनिट
13 जुलाई : 1 करोड़ 34 लाख 86 हजार यूनिट
12 जुलाई : 1 करोड़ 24 लाख 15 हजार यूनिट
11 जुलाई : 96 लाख 38 हजार यूनिट
फॉल्ट की सूचना मिलते ही भेजी जा रहीं टीमें

बिजली निगम के एक्सईएन मुनीष ने बताया कि बढ़ती बिजली मांग के बावजूद आपूर्ति सुचारू रखने के लिए निगम की टीमें दिन-रात काम कर रही हैं। जहां भी फॉल्ट या बिजली बाधित होने की सूचना मिल रही है, वहां तुरंत कर्मचारियों को भेजकर समस्या का समाधान कराया जा रहा है। बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरे नेटवर्क की लगातार निगरानी की जा रही है।

बिजली की तार ठीक करते हुए कर्मचारी। संवाद

बिजली की तार ठीक करते हुए कर्मचारी। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed