{"_id":"6a59bc767c0246436d09a10b","slug":"extortion-gang-operating-in-name-of-women-safety-five-lakh-demanded-patna-news-c-1-1-noi1474-4510872-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patna: CRPF जवान-शिक्षिका विवाद में नया मोड़! 5 लाख की डिमांड का आरोप, पुलिस जांच में NGO की भूमिका भी रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patna: CRPF जवान-शिक्षिका विवाद में नया मोड़! 5 लाख की डिमांड का आरोप, पुलिस जांच में NGO की भूमिका भी रडार पर
Fri, 17 Jul 2026 11:40 AM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:40 AM IST
सार
Bihar News: बाढ़ अनुमंडल में शादी को लेकर शिक्षिका और सीआरपीएफ जवान के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है, सूत्रों के अनुसार पुलिस एक एनजीओ की संदिग्ध भूमिका की जांच कर रही है। जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन
अथमलगोला थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र में बीपीएससी शिक्षिका और सीआरपीएफ जवान के बीच शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। पुलिस एक कथित एनजीओ की भूमिका की जांच कर रही है। लड़का पक्ष ने एनजीओ से जुड़ी महिला पर समझौते के नाम पर पांच लाख रुपये मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, शिक्षिका पहले ही सीआरपीएफ जवान पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगा चुकी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
रिश्ता तय होने से पहले ही टूट गई थी बात
जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में पदस्थापित बीपीएससी शिक्षिका और अथमलगोला निवासी सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर मंजीत की मुलाकात 5 सितंबर 2025 को पटना में एक महिला ने कराई थी। लड़के के पक्ष का कहना है कि मुलाकात के दो दिन बाद ही उन्होंने शादी से इनकार कर दिया था।
शादी से इनकार के बाद बढ़ा विवाद
लड़का पक्ष का आरोप है कि शादी से इनकार के बाद शिक्षिका ने बायोडाटा से मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू की और शादी नहीं करने पर आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। विवाद तब और बढ़ गया, जब दो माह पहले सीआरपीएफ जवान की रिंग सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गईं।
विज्ञापन
5 लाख रुपये मांगने का आरोप
लड़का पक्ष का आरोप है कि शिक्षिका अथमलगोला थाने पहुंची और सीआरपीएफ जवान पर शादी का झांसा देकर शोषण का मामला दर्ज कराने का दबाव बनाया। इसके बाद कथित एनजीओ से जुड़ी रूही सिंह भी मामले में शामिल हुईं। आरोप है कि उन्होंने केस वापस लेने और समझौता कराने के नाम पर पांच लाख रुपये मांगे तथा पैसे नहीं देने पर जेल भेजने और करियर बर्बाद करने की धमकी दी।
पुलिस कर रही है एनजीओ की भूमिका की जांच
सूत्रों के अनुसार अथमलगोला थाना पुलिस अब पांच लाख रुपये की कथित मांग और एनजीओ की भूमिका की जांच कर रही है। लड़का पक्ष का यह भी दावा है कि संबंधित महिला और उसके पति के खिलाफ पहले भी अन्य जिलों में रंगदारी और धमकी से जुड़े मामले दर्ज हो चुके हैं। इन दावों की पुलिस जांच कर रही है।
सीआरपीएफ जवान की मां ने लगाए आरोप
सीआरपीएफ जवान की मां का कहना है कि लड़की पसंद नहीं आने पर परिवार ने शादी से इनकार कर दिया था। इसके बाद शिक्षिका लगातार शादी के लिए दबाव बनाती रही। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रिंग सेरेमनी के बाद शिक्षिका ने विभिन्न आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की।
रिश्ता कराने वाली महिला ने बताया कि दोनों परिवारों की मुलाकात उन्होंने कराई थी, लेकिन लड़के ने पहली मुलाकात में ही शादी के लिए सहमति नहीं दी थी। उन्होंने दावा किया कि बाद में दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और उन्हें भी मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।
शिक्षिका का आरोप
दूसरी ओर, शिक्षिका ने सीआरपीएफ जवान पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि आरोपी ने उन्हें पटना और जमशेदपुर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। इस मामले में उनकी शिकायत पर कानूनी प्रक्रिया चल रही है।
यह भी पढ़ें: आज दिल्ली वाले आवास पर गृह प्रवेश करेंगे नीतीश कुमार, पटना से विशेष विमान से रवाना हुए
जांच अधिकारी का दावा
मामले की शुरुआती जांच करने वाले निलंबित एएसआई अंजनी कुमार सिंह का दावा है कि शिक्षिका ने उनसे कहा था कि यदि लड़का पक्ष से सात लाख रुपये दिलवा दिए जाएं तो वह समझौता कर लेंगी। हालांकि, इस दावे की भी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।