फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News Nitish Kumar housewarming ceremony at his official residence in Delhi today Patna Airport JDU

Bihar News: आज दिल्ली वाले आवास पर गृह प्रवेश करेंगे नीतीश कुमार, पटना से विशेष विमान से रवाना हुए

Fri, 17 Jul 2026 08:26 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 17 Jul 2026 08:26 AM IST
सार

Nitish Kumar: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के सात सर्कुलर रोड में स्थायी तौर पर रह रहे हैं। दिल्ली में भी उन्हें पॉश इलाके में राज्यसभा सांसद के तौर पर आवास आवंटित हुआ है। आज वह दिल्ली वाले अपने सरकारी आवास पर गृह प्रवेश करेंगे। 

विज्ञापन
Bihar News Nitish Kumar housewarming ceremony at his official residence in Delhi today Patna Airport JDU
पूर्व सीएम नीतीश कुमार

विस्तार

जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार शुक्रवार सुबह विशेष चार्टर्ड विमान से दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली में उन्हें राज्यसभा सांसद के रूप में आवंटित नए सरकारी आवास ('नौ सुनहरी बाग रोड') में गृह प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। हालांकि, गृह प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वह आज ही विशेष चार्टर्ड विमान से पटना लौट आएंगे। गृह प्रवेश कार्यक्रम धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न होगा। पूजा-अर्चना में जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे। इससे पहले वह 6, कामराज लेन स्थित आवास में रह रहे थे।

विज्ञापन

Patna: CRPF जवान-शिक्षिका विवाद में नया मोड़! 5 लाख की डिमांड का आरोप, पुलिस जांच में NGO की भूमिका भी रडार पर
विज्ञापन


अमित शाह भी इसी इलाके में रहते हैं
जिस सुनहरी बाग इलाके में नीतीश कुमार को नया बंगला आवंटित किया गया है, वह दिल्ली के सबसे सुरक्षित और अहम इलाकों में गिना जाता है। यहां देश कई बड़े नेता रहते हैं। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जैसे नाम शामिल हैं। बता दें कि लुटियंस दिल्ली में सरकारी आवासों को टाइप-1 से टाइप-8 तक वर्गीकृत किया जाता है, जिसमें टाइप-8 सबसे उच्च श्रेणी मानी जाती है। इस श्रेणी के बंगलों का क्षेत्रफल आमतौर पर 8,000 से 8,500 वर्गफुट तक होता है। इनमें कई बेडरूम, बड़े ड्राइंग और डाइनिंग एरिया, स्टडी रूम, गेराज और आगे-पीछे विशाल लॉन होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed