फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar-tender-scam-patna-high-court-ed-svu-officials-investigation

बिहार टेंडर घोटाला: ‘कुछ को बचाने, कुछ को फंसाने की कोशिश’, हाईकोर्ट की ईडी-एसवीयू पर सख्त टिप्पणी

Sun, 18 Oct 2026 06:45 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Sun, 18 Oct 2026 06:45 PM IST
सार

बिहार के करोड़ों रुपये के कथित टेंडर घोटाले में पटना हाईकोर्ट ने ईडी और विशेष निगरानी इकाई की जांच पर सवाल उठाए हैं। अदालत ने टिप्पणी की कि कुछ अधिकारियों को बचाने और कुछ को फंसाने की कोशिश होती दिख रही है।

विज्ञापन
bihar-tender-scam-patna-high-court-ed-svu-officials-investigation
पटना हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना हाईकोर्ट ने करोड़ों रुपये के कथित टेंडर घोटाले में कई वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने पर प्रवर्तन निदेशालय और बिहार की विशेष निगरानी इकाई से सवाल किए हैं। अदालत ने टिप्पणी की कि संबंधित एजेंसियां ऐसा करती दिख रही हैं कि “कुछ लोगों को बचाने और कुछ को फंसाने” की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

न्यायमूर्ति सत्यव्रत वर्मा की एकल पीठ ने 15 अक्तूबर को पारित आदेश में कहा कि हिरासत में बंद याचिकाकर्ता कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले का मुख्य आरोपी होने के बजाय महज एक “मोहरा” प्रतीत होता है, जबकि प्रमुख भूमिका निभाने वाले लोग पर्दे के पीछे हैं।

विज्ञापन

पीठ ठेकेदार ऋषु श्री की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय के पटना जोन को प्रतिवादी बनाया गया था।

विशेष निगरानी इकाई ने इस साल जून में करोड़ों रुपये के कथित टेंडर घोटाले की जांच के तहत एक आईएएस अधिकारी समेत सात लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। सरकारी टेंडरों में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी मामले की जांच की। जांच के दौरान कई इंजीनियरों और अधिकारियों के नाम सामने आए। ईडी की जांच से मिले इनपुट और साक्ष्यों के आधार पर एसवीयू ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, ऋषु श्री की कंपनियां बिहार सरकार के जल संसाधन, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, नगर विकास, शिक्षा, भवन निर्माण और ग्रामीण कार्य विभाग समेत कई विभागों में ठेकेदार और उपठेकेदार के रूप में काम करती हैं। आरोप है कि सरकारी अधिकारियों से मिलीभगत कर उन्होंने निजी लाभ के लिए टेंडर हासिल किए।

एसवीयू ने कथित टेंडर में हेराफेरी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 27 मई को ठेकेदार ऋषु श्री को गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

अधिकारियों के अनुसार, ईडी की ओर से पहले अदालत में सौंपी गई एक रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि ऋषु ने सरकारी ठेके हासिल करने के बदले दो आईएएस अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों की विदेश यात्राओं तथा अन्य खर्चों का भुगतान किया था।

अदालत ने कहा कि ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम की धारा 66 के तहत जानकारी साझा करते हुए छह वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के नाम बताए थे, लेकिन राज्य की विशेष निगरानी इकाई ने उनमें से केवल तीन के खिलाफ ही मामला दर्ज किया।

अदालत ने यह भी सवाल उठाया कि फरवरी 2025 से कई अन्य अधिकारियों की कथित संलिप्तता की जानकारी होने के बावजूद ईडी ने उन्हें समन क्यों नहीं किया। आदेश में कहा गया, “अदालत को यह आभास होता है कि अधिकारी कुछ लोगों को बचाने और कुछ को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि कानून सभी के लिए समान है।”



ये भी पढ़ें- आस्था का संगम: गयाजी में 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन, गांधी मैदान में दिखा भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा

पीठ ने ईडी के जवाब को “टालमटोल वाला” बताते हुए जांच की प्रगति पर संदेह जताया। अदालत ने सवाल किया कि क्या कथित अपराध याचिकाकर्ता अकेले ही निजी पक्षों के साथ मिलीभगत करके कर सकता था।

हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिया कि वह एसवीयू के अतिरिक्त महानिदेशक के माध्यम से इकाई को मामले में प्रतिवादी बनाए। साथ ही, एसवीयू को जवाबी हलफनामा दाखिल कर यह स्पष्ट करने को कहा कि ईडी की ओर से नामित अधिकारियों को आरोपी क्यों नहीं बनाया गया और जांच में उनकी कथित भूमिका को लेकर क्या तथ्य सामने आए हैं। मामले में अगली सुनवाई 27 नवंबर को दोपहर तीन बजे होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed