{"_id":"6a5998195e6bd519420d50e9","slug":"teacher-suspended-in-siwan-for-allegedly-cutting-vat-savitri-threads-and-using-abusive-language-saran-news-c-1-1-noi1450-4510854-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: स्कूल में पीपल के पेड़ पर बंधे वट सावित्री के धागे काटे, फिर गाली-गलौज भी की! शिक्षिका सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: स्कूल में पीपल के पेड़ पर बंधे वट सावित्री के धागे काटे, फिर गाली-गलौज भी की! शिक्षिका सस्पेंड
Fri, 17 Jul 2026 09:00 AM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 09:00 AM IST
सार
Bihar News: सीवान के हसनपुरा प्रखंड स्थित खालिद जिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षिका पर पीपल के पेड़ पर महिलाओं द्वारा वट सावित्री पूजा के दौरान बांधे गए धागे काटने और सहकर्मी शिक्षकों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। जिला शिक्षा विभाग ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
धागा काटती शिक्षिका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान जिले के हसनपुरा प्रखंड के रजनपुरा स्थित खालिद जिया उच्च माध्यमिक विद्यालय से जुड़ा मामला तूल पकड़ गया है। यहां एक शिक्षिका पर पीपल के पेड़ पर महिलाओं द्वारा वट सावित्री पूजा के दौरान बांधे गए धागों को काटने और शिक्षकों से गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। जिला शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो और शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
डीईओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो और शिक्षकों की शिकायत के आधार पर जांच की गई। जांच में पाया गया कि शिक्षिका ने स्कूल परिसर में साम्प्रदायिक सौहार्द खराब किया, शैक्षणिक वातावरण को बाधित किया और अन्य शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा था कि स्कूल परिसर में लगे पीपल के पेड़ पर हिंदू महिलाओं ने वट सावित्री व्रत के दौरान पति की लंबी उम्र के लिए धागे बांधे थे। आरोप है कि स्कूल समय में शिक्षिका ने उन धागों को काट दिया। इसका स्थानीय लोगों और स्कूल के अन्य शिक्षकों ने विरोध किया।
विज्ञापन
विरोध के दौरान बढ़ा विवाद
विरोध के दौरान शिक्षिका की अन्य शिक्षकों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि शिक्षिका ने गाली-गलौज भी की। निलंबित शिक्षिका इसी विद्यालय में 11वीं और 12वीं की कक्षाओं को पढ़ाती है।
विभाग का सख्त रुख
डीईओ ने कहा कि स्कूल में शैक्षणिक माहौल बनाए रखना सभी शिक्षकों की जिम्मेदारी है। धार्मिक आस्था या सांप्रदायिक सौहार्द से जुड़े किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग ने मामले में आगे की जांच के भी आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: आज दिल्ली वाले आवास पर गृह प्रवेश करेंगे नीतीश कुमार, कुछ देर में पटना से होंगे रवाना
प्रशासन की लोगों से अपील
फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के किसी भी भ्रामक पोस्ट को साझा न करें।