{"_id":"6a59d33cb79e2dfa870bf6bd","slug":"video-rs-120-crore-fraud-in-moga-case-registered-against-four-people-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में 1.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, चार के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोगा में 1.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, चार के खिलाफ मामला दर्ज
मोगा सिटी-1 पुलिस ने करीब 1 करोड़ 20 लाख 68 हजार 594 रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता सुखवंत सिंह, निवासी दुगरी (लुधियाना), ने बताया कि उनकी दाना मंडी, मोगा स्थित दुकान नंबर 175 का कामकाज 20 अप्रैल 2024 से 6 जून 2026 तक उनके मुनीम हरमिंदर सिंह उर्फ राजू के जिम्मे था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हरमिंदर सिंह ने अपनी पत्नी जसविंदर कौर, पुत्र लखपत राय सिंह तथा गुरमुख सिंह के साथ मिलकर साजिश रची। किसानों को फसल का भुगतान करने के बहाने विभिन्न बैंक खातों में पैसे जमा करवाए गए और बाद में उक्त रकम अपने तथा परिवार के सदस्यों के खातों में ट्रांसफर कर ली गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ 1,20,68,594 रुपये की धोखाधड़ी की है। शिकायत की जांच के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आदेश पर थाना सिटी-1 मोगा में हरमिंदर सिंह उर्फ राजू, जसविंदर कौर, लखपत राय सिंह और गुरमुख सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धाराओं 318(4), 316(4) और 61(2) (पूर्व आईपीसी की धाराएं 420, 408 और 120-बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।