Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Prime Minister Narendra Modi will inaugurate 75 Amrit Bharat stations on July 17; four redeveloped stations of the Ambala Division will also be dedicated to the nation.
{"_id":"6a58eca6ed3fafa1880ae847","slug":"video-prime-minister-narendra-modi-will-inaugurate-75-amrit-bharat-stations-on-july-17-four-redeveloped-stations-of-the-ambala-division-will-also-be-dedicated-to-the-nation-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को करेंगे 75 अमृत भारत स्टेशनों का लोकार्पण, अंबाला मंडल के चार पुनर्विकसित स्टेशन भी होंगे राष्ट्र को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को करेंगे 75 अमृत भारत स्टेशनों का लोकार्पण, अंबाला मंडल के चार पुनर्विकसित स्टेशन भी होंगे राष्ट्र को समर्पित
भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को रेलवे की अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के अंतर्गत आने वाले चार प्रमुख स्टेशन—साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली), आनंदपुर साहिब, कालका और अंब अंदौरा—भी राष्ट्र को समर्पित किए जाएंगे।
इस अवसर पर पंजाब के करटोली में नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का भी शुभारंभ होगा। साथ ही करटोली (पंजाब) से अंबाला सिटी तक नई रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इसके अतिरिक्त यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली–दौलतपुर चौक हिमाचल एक्सप्रेस का विस्तार करटोली तक किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल संपर्क और यात्रा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास आधुनिक सुविधाओं, बेहतर यात्री अनुभव और स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखकर किया गया है। इन स्टेशनों पर आकर्षक भवन, आधुनिक प्रतीक्षालय, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, डिजिटल सूचना प्रणाली, उन्नत सुरक्षा व्यवस्था तथा यात्री सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया गया है। इससे यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक रेल यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा।
प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन एवं उद्घाटन कार्यक्रम के उपलक्ष्य में अंबाला मंडल के सभी संबंधित स्टेशनों पर 17 जुलाई को दोपहर लगभग 3:00 बजे विशेष समारोह आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल करटोली (पंजाब), अंब अंदौरा, आनंदपुर साहिब, साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) तथा कालका रेलवे स्टेशन होंगे, जहां जनप्रतिनिधियों, रेलवे अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों तथा स्थानीय लोगों की उपस्थिति रहेगी।
उत्तर रेलवे, अंबाला मंडल के जनसंपर्क कार्यालय ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को अपने-अपने निकटतम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर समारोह का कवरेज करने के लिए आमंत्रित किया है। रेलवे प्रशासन ने मीडिया से अपील की है कि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन तक नई रेल सुविधाओं और अमृत भारत स्टेशन योजना की जानकारी पहुंचाने में सहयोग करें।
रेल मंत्रालय की इस महत्वाकांक्षी पहल से न केवल रेलवे स्टेशनों का स्वरूप आधुनिक बन रहा है, बल्कि क्षेत्रीय विकास, पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। आधुनिक रेल अवसंरचना के माध्यम से यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।