{"_id":"6a59d516cf9c91c9430bf75e","slug":"video-employees-and-pensioners-staged-a-protest-in-ferozepur-against-the-punjab-governments-policies-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में पंजाब सरकार की नीतियों के विरोध में कर्मचारियों और पेंशनरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में पंजाब सरकार की नीतियों के विरोध में कर्मचारियों और पेंशनरों ने किया प्रदर्शन
फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में पंजाब सरकार की कर्मचारी और पेंशनर विरोधी नीतियों के खिलाफ कर्मचारियों एवं पेंशनरों ने जोरदार रैली निकालकर प्रदर्शन किया। यूनियन नेता रविंदर लूथरा की अगुवाई में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब के कर्मचारियों पर केंद्र का वेतनमान लागू किए जाने के विरोध में उसकी प्रतियां जलाकर रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने मांग की कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्द पूरा किया जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार को इसका राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।