{"_id":"6a59e0e7627a02bff10c40f8","slug":"video-social-service-society-performs-last-rites-of-unidentified-woman-in-moga-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में अज्ञात महिला की पहचान न होने पर समाज सेवा सोसायटी ने किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में अज्ञात महिला की पहचान न होने पर समाज सेवा सोसायटी ने किया अंतिम संस्कार
मोगा के धर्मकोट क्षेत्र के गांव ढोलेवाल के पास कीनिया सूए से 10 जुलाई को एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। शव को नहर से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। महिला की पहचान कराने के लिए उसके शरीर पर बने "गुरप्रीत" नाम के टैटू के आधार पर प्रयास किए गए और शव को 72 घंटे तक सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया, लेकिन कोई भी उसकी पहचान करने नहीं पहुंचा। इसके बाद 16 जुलाई को धर्मकोट थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को अंतिम संस्कार के लिए समाज सेवा सोसायटी (रजि.) मोगा को सौंप दिया। सोसायटी ने हमेशा की तरह लावारिस का वारिस बनकर महिला का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया। समाज सेवा सोसायटी और धर्मकोट पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस महिला के बारे में कोई जानकारी हो तो वे धर्मकोट थाना या समाज सेवा सोसायटी, मोगा से संपर्क करें। पहचान होने की स्थिति में परिजन महिला की अस्थियां प्राप्त कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।