{"_id":"6a58eca112e974233405be14","slug":"video-elderly-man-shot-dead-following-a-dispute-over-moving-a-motorcycle-accused-absconding-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल साइड करने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटरसाइकिल साइड करने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
मोगा जिले के गांव दोधर शर्की में मोटरसाइकिल साइड करने की बात को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी निर्मल सिंह वीरवार शाम करीब 4:30 बजे बाल कटवाने के लिए नाई की दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला गुरप्रीत सिंह उर्फ गग्गी अपनी बुलेट मोटरसाइकिल सड़क के बीच खड़ी कर खड़ा था। बताया जा रहा है कि निर्मल सिंह ने गुरप्रीत से मोटरसाइकिल साइड में लगाने के लिए कहा, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि गुरप्रीत सिंह ने निर्मल सिंह पर दो गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गया। गोली लगने से निर्मल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ समय पहले भी गुरप्रीत सिंह का एक स्कूल बस चालक के साथ मोटरसाइकिल साइड करने को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि वह करीब 10 दिन पहले ही मनीला से गांव लौटा था तथा उसके खिलाफ पहले से भी मारपीट और झगड़े के मामले दर्ज हैं। निर्मल सिंह की उम्र 65 साल हे और बिजली बोर्ड के रिटायर्ड मुलाजिम हे। दो बेटा और दो बेटी हे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी हे मृतक के बेटे हरदीप सिंह ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके पिता को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनके पिता को मृत घोषित कर दिया। हरदीप सिंह ने बताया कि उनके पिता की किसी से कोई दुश्मनी या विवाद नहीं था और न ही उनका किसी के साथ कोई लड़ाई-झगड़ा था। वह घर से मोटरसाइकिल पर बाल कटवाने के लिए जा रहे थे। रास्ते में गांव का ही रहने वाला गुरप्रीत सिंह उर्फ गग्गी अपनी बुलेट मोटरसाइकिल बीच सड़क पर खड़ी किए हुए था। जब उनके पिता ने उससे मोटरसाइकिल साइड करने के लिए कहा, तो आरोपी ने गुस्से में आकर उन पर गोली चला दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।