सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand raised for installation of air conditioners in Boys Hostel 5 of PU

Chandigarh News: पीयू के बॉयज हॉस्टल 5 में एसी लगाने की उठी मांग

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for installation of air conditioners in Boys Hostel 5 of PU
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल नंबर-5 के विद्यार्थियों ने तेज गर्मी से हो रही परेशानी को लेकर डीन स्टूडेंट वेलफेयर को पत्र लिखकर समाधान की मांग उठाई है। विद्यार्थियों का कहना है कि हॉस्टल के मेस और कैंटीन में गर्मी के कारण बैठकर खाना खाना मुश्किल हो गया है। तापमान काफी बढ़ गया है, जबकि मौजूदा पंखे और हवा की व्यवस्था इस गर्मी से राहत देने के लिए पर्याप्त नहीं है। ऐसे में कई विद्यार्थियों को खाना खाते समय असहजता के साथ-साथ डिहाइड्रेशन और थकान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों ने मांग की है कि मेस और कैंटीन में एयर कंडीशनर लगाए जाएं, ताकि उन्हें राहत मिल सके और वे आराम से भोजन कर सकें। उनका कहना है कि इससे न सिर्फ सुविधाएं बेहतर होंगी बल्कि स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। छात्रों को उम्मीद है कि विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी इस मांग पर जल्द ध्यान देगा और उचित कदम उठाएगा।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed