{"_id":"6a6e6109b21f0f0ee30d56cd","slug":"divit-avni-garvita-and-parth-emerged-as-champions-at-the-state-ranking-table-tennis-championship-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1085529-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में दिवित, अवनी, गर्विता और पार्थ बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में दिवित, अवनी, गर्विता और पार्थ बने चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-50डी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के टेबल टेनिस हॉल में में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित की जा रही चंडीगढ़ स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट-2026 का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन शनिवार को कैडेट और सब-जूनियर वर्ग के एकल मुकाबलों के खिलाड़ी चैंपियन बने। गुरुकुल ग्लोबल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार में से तीन वर्गों के खिताब अपने नाम किए।
अंडर-13 कैडेट बॉयज वर्ग के फाइनल में दिवित (गुरुकुल ग्लोबल स्कूल) ने निवान सैनी (स्ट्रॉबेरी फील्ड्स स्कूल) को 3-2 (11-6, 11-5, 8-11, 11-13, 11-8) से हराकर खिताब जीता। अंडर-13 कैडेट गर्ल्स के फाइनल में अवनी गुप्ता (गुरुकुल ग्लोबल स्कूल) ने अपनी ही स्कूल की तृषि को 3-1 (9-11, 11-3, 11-9, 11-9) से पराजित कर चैंपियन बनी। अंडर-15 सब-जूनियर गर्ल्स के फाइनल में गर्विता (गुरुकुल ग्लोबल स्कूल) ने इधिका (भवन विद्यालय) को 3-1 (11-5, 8-11, 11-4, 11-5) से हराकर खिताब अपने नाम किया।
अंडर-15 सब-जूनियर बॉयज के फाइनल में पार्थ मल्होत्रा (स्ट्रॉबेरी फील्ड्स स्कूल) ने अर्पित भाटिया (सेंट जॉन्स स्कूल) को एकतरफा मुकाबले में 3-0 (11-2, 11-9, 11-7) से शिकस्त देकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल से पहले खेले गए क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार और फिर फाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट के मुकाबले रविवार को भी जारी रहेंगे।