फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A glimpse of Vrindavan will be seen during the Jhulan Yatra; devotees will swing the deity on the banks of the Yamuna.

Chandigarh News: झूलन यात्रा में दिखेगी वृंदावन की झलक, यमुना किनारे झूला झुलाएंगे श्रद्धालु

Sun, 02 Aug 2026 02:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of Vrindavan will be seen during the Jhulan Yatra; devotees will swing the deity on the banks of the Yamuna.
सेक्टर-20 स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में 23 अगस्त से झूलन यात्रा महोत्सव का आयोजन होगा। श्रावण मास की एकादशी से पूर्णिमा तक चलने वाले इस धार्मिक उत्सव में श्रद्धालुओं को वृंदावन जैसा आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिलेगा। मठ परिसर को विशेष रूप से सजाया जाएगा, जहां कृत्रिम झरना, हरियाली से सुसज्जित वन और यमुना जी के तट की मनमोहक झांकी मुख्य आकर्षण होगी।
विज्ञापन

मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यमुना किनारे विशेष झूला स्थापित किया जाएगा, जिस पर राधा-माधव विराजमान रहेंगे। श्रद्धालुओं को स्वयं भगवान को झूला झुलाने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें वृंदावन की झूलन यात्रा का दिव्य अनुभव प्राप्त होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन राधा-माधव का नए परिधानों, रंग-बिरंगे पुष्पों और आकर्षक आभूषणों से शृंगार किया जाएगा। झूले को भी फूलों और पारंपरिक सजावट से भव्य रूप दिया जाएगा। प्रतिदिन नृत्य-संकीर्तन, भजन, आरती और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मठ प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। मठ के वॉलंटियर पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था संभालेंगे और दर्शन व झूला सेवा को सुचारु रूप से संचालित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed