फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Major organizational reshuffle in Haryana BJP

Haryana: भाजपा में बड़ा संगठनात्कम बदलाव, बड़े स्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा; इन्हें मिली जिम्मेवारी

Sat, 01 Aug 2026 08:16 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 01 Aug 2026 08:16 PM IST
सार

इस घोषणा के तहत प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता तथा विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं।

विज्ञापन
Major organizational reshuffle in Haryana BJP
सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश इकाई ने अपने विभिन्न पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है। इस घोषणा के तहत प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता तथा विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर रेवाड़ी के लक्ष्मण यादव, फतेहाबाद की सुनीता दुग्गल, हिसार के भव्य बिश्नोई, पलवल के दीपक मंगला, पंचकुला की लतिका शर्मा, जींद के जवाहर सैनी, कैथल के अतरेश गुर्जर और फतेहाबाद के रबिन्द्र बलिहारा को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री पद पर फरीदाबाद के गोपाल शर्मा, गुरुग्राम के सम्यकप्रकाश जांगड़ा और फतेहाबाद के वेद फूल्लां को जिम्मेदारी सौंपी गई है।प्रदेश मंत्री पद पर यमुनानगर के मदन चौहान, गुरुग्राम के हरविंदर कोहली, जींद के अमरपाल राणा, रोहतक की प्रतिभा सुमन, करनाल की मीना चौहान, रोहतक के रवेन्द्र शर्मा, सोनीपत के विक्रम दहिया, कुरुक्षेत्र के रबि बालन और अंबाला की गुरमीत कौर को नियुक्त किया गया है।कोषाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रबंधन के तहत रोहतक के अजय बंसल को प्रदेश कोषाध्यक्ष, फरीदाबाद के वीरेंद्र गर्ग को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, झज्जर के हरभगवान यादव को प्रदेश कार्यालय मंत्री और यमुनानगर के रामेश्वर चौहान को प्रदेश सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन


प्रवक्ता, मीडिया एवं आई.टी. विभाग में अंबाला के डॉ. संजय शर्मा को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, सोनीपत के भुपेन्द्र रावल को प्रदेश मीडिया संयोजक, यमुनानगर के आदित्य चावला को प्रदेश आई.टी. संयोजक और झज्जर के सोमबीर कटारिया को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।मोर्चों के नेतृत्व में सोनीपत के अंकित दहिया को प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष, यमुनानगर की रिचा पहुजा को प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष, गुरुग्राम के महेश चौहान को प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष, दादरी के सुनील सैन इंजीनियर को प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष, रोहतक के अजय खुदिया को प्रदेश एससी मोर्चा अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र की डॉ. अवनीत कौर को प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है।प्रकोष्ठ प्रभारी के रूप में भिवानी के मुकेश गौड़ को प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी और गुरुग्राम के मनीष यादव को प्रदेश प्रकोष्ठ सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।यह नियुक्तियां पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से चलाने के उद्देश्य से की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed