{"_id":"6a6de3088a851e8a2004358e","slug":"nodal-officers-appointed-for-internship-and-industry-training-schemes-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1085395-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: इंटर्नशिप व उद्योग प्रशिक्षण योजनाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: इंटर्नशिप व उद्योग प्रशिक्षण योजनाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डाइटीटिक्स-न्यूट्रिशन और इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण व रोजगार कौशल का लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने डाइटीटिक्स एवं न्यूट्रिशन के विद्यार्थियों के लिए तैयार की जा रही इंटर्नशिप नीति और इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के उद्योग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। इससे दोनों योजनाओं के क्रियान्वयन, समन्वय और निगरानी में तेजी आएगी।
महानिदेशक उच्चतर शिक्षा की ओर से जारी आदेशों के अनुसार संयुक्त निदेशक वीणा रानी को डाइटीटिक्स एवं न्यूट्रिशन विद्यार्थियों की इंटर्नशिप नीति के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं संयुक्त निदेशक डॉ. विनीता गुप्ता को इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के उद्योग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारी संबंधित विभागों, शिक्षण संस्थानों और उद्योगों के बीच समन्वय स्थापित करेंगे। योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी, प्रगति की समीक्षा, विभिन्न एजेंसियों के साथ तालमेल और सामने आने वाली समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी भी इन्हीं की होगी ताकि विद्यार्थियों को समय पर प्रशिक्षण का लाभ मिल सके।