{"_id":"6a6dea028428b2d9fc0cb519","slug":"wild-wisdom-global-challenge-to-boost-environmental-awareness-among-students-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1085392-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: वाइल्ड विजडम ग्लोबल चैलेंज से बढ़ेगी विद्यार्थियों में पर्यावरण जागरूकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: वाइल्ड विजडम ग्लोबल चैलेंज से बढ़ेगी विद्यार्थियों में पर्यावरण जागरूकता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विद्यार्थियों में समुद्री जीवन, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व प्रकृति निधि (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) की ओर से वाइल्ड विजडम ग्लोबल चैलेंज-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। पंजीकरण निशुल्क रहेगा और प्रत्येक स्कूल से कम से कम 50 विद्यार्थियों का नामांकन करना होगा।
प्रतियोगिता पांच चरणों में होगी। पहला चरण जुलाई से सितंबर तक ऑनलाइन कक्षा स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सितंबर-अक्तूबर में राज्यस्तर की ऑनलाइन प्रतियोगिता होगी। अक्तूबर में पांच जोन में जोनल मुकाबले होंगे जबकि नवंबर में दिल्ली में राष्ट्रीय फाइनल आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित टीमें दिसंबर में होने वाले वर्चुअल अंतरराष्ट्रीय फाइनल में भाग लेंगी।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को महासागरों की दुनिया, समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र, समुद्री जीवों और पृथ्वी के संतुलन में महासागरों की भूमिका से परिचित कराना है। सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र और प्रत्येक स्कूल के शिक्षक समन्वयक को सम्मान प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विजेता स्कूल को पांडा ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। राज्य, जोनल और राष्ट्रीय स्तर पर विजेता टीमों को ट्रॉफी, पदक, प्रमाणपत्र और विशेष पुरस्कार मिलेंगे। वहीं राष्ट्रीय स्तर की शीर्ष तीन टीमों को भारत के किसी प्रमुख वन्यजीव क्षेत्र की पूर्ण प्रायोजित शैक्षणिक यात्रा का अवसर मिलेगा जहां वे प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण को नजदीक से समझ सकेंगे।