फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   150 international-standard government schools will be built in Haryana.

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के 150 सरकारी स्कूल बनेंगे

विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन




- 719 उत्कृष्ट विद्यालयों का भी होगा कायाकल्प

- सीएम ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, स्मार्ट कक्षाएं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं व आधारभूत सुविधाओं पर रहेगा विशेष जोर

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में 150 राजकीय विद्यालयों के नए भवन अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किए जाएंगे। इनके डिजाइन और निर्माण में देश के अग्रणी राज्यों तथा प्रतिष्ठित संस्थानों के श्रेष्ठ मॉडल और विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार देर शाम चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में स्कूल शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में 719 उत्कृष्ट विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इनमें संस्कृति मॉडल स्कूल, मुख्यमंत्री अर्ली इंग्लिश एंड एक्सीलेंस स्कूल तथा पीएम श्री विद्यालय शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विद्यालयों को राज्य के अन्य सरकारी स्कूलों के लिए आदर्श बनाया जाएगा। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी उत्कृष्ट विद्यालयों में नए भवन, अतिरिक्त कक्षाएं, पृथक शौचालय, मजबूत चारदीवारी, खेल मैदान, विज्ञान व कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, डिजिटल लैब, स्मार्ट कक्षाएं, पुस्तकालय, नया फर्नीचर, टैबलेट तथा अन्य आधुनिक शिक्षण संसाधन प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जाएं। इन विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और सभी निर्माण कार्य समय पर पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में डिजिटल और स्मार्ट कक्षाओं के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित शिक्षण, व्यावसायिक शिक्षा, अत्याधुनिक विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं और डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे। बैठक में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने और सभी सरकारी स्कूलों में स्वच्छता, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed