फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU students launch a protest against the government over the paper leak in Punjab.

Chandigarh News: पंजाब में पेपर लीक पर सरकार के खिलाफ पीयू छात्रों ने खोला मोर्चा

Sun, 02 Aug 2026 02:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
PU students launch a protest against the government over the paper leak in Punjab.
चंडीगढ़। पंजाब में सरकारी भर्ती परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंजाब यूनिवर्सिटी में विभिन्न छात्र संगठनों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फार्मेसी भर्ती परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग उठाई। उनका आरोप है कि परीक्षा के दौरान गंभीर गड़बड़ियां हुईं और प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्र से बाहर भेजकर हल करवाया गया। संगठनों का कहना है कि यह साफ तौर पर पेपर लीक का मामला है और इससे ईमानदार अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है।
विज्ञापन

संगठनों ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (पीएसएसएसबी) के लिए स्वतंत्र परीक्षा एजेंसी बनाने, हर साल भर्ती कैलेंडर जारी करने और पंजाबी विषय के अंकों को अंतिम मेरिट में शामिल करने की मांग भी की। उनका कहना है कि इससे भर्ती प्रक्रिया अधिक निष्पक्ष और भरोसेमंद बनेगी। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने 10 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की, तो पूरे पंजाब में राज्य स्तर का बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed