{"_id":"698cf781aef3e6fdb103c873","slug":"ed-summons-former-punjab-cm-amarinder-singh-and-his-son-in-fema-case-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: फेमा मामले में पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर और उनके बेटे को ईडी का समन, कैप्टन को आज जालंधर बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: फेमा मामले में पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर और उनके बेटे को ईडी का समन, कैप्टन को आज जालंधर बुलाया
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 12 Feb 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
सार
एजेंसी ने अमरिंदर सिंह को बृहस्पतिवार को जालंधर स्थित अपने कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है, जबकि उनके पुत्र को अगले दिन तलब किया गया है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून (फेमा) के उल्लंघन से जुड़े मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रणिंदर सिंह को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
Trending Videos
सूत्रों के अनुसार, दोनों पर स्विट्जरलैंड के बैंक खाते सहित कुछ विदेशी संपत्तियों के लाभार्थी होने का आरोप है। एजेंसी ने अमरिंदर सिंह को बृहस्पतिवार को जालंधर स्थित अपने कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है, जबकि उनके पुत्र को अगले दिन तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि सूत्रों का कहना है कि अमरिंदर सिंह हाल में मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए हैं, इसलिए उन्हें नई तारीख दी जा सकती है। बता दें कि यह कार्रवाई सितंबर 2025 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश से जुड़ी है। हाईकोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें दोनों ने आयकर विभाग की आरोप पत्र संबंधी अभिलेखों के निरीक्षण पर रोक लगाने की मांग की थी।
मामला वर्ष 2011 में फ्रांस सरकार से मिली जानकारी पर आधारित है जिसमें विदेशी कंपनियों के जरिए स्विस बैंक खाते और दुबई की संपत्ति से जुड़े आरोप लगाए गए थे। आयकर विभाग ने 2016 में लुधियाना की अदालत में अभियोजन शिकायत दायर की थी।