{"_id":"69ac9263263d245f21008886","slug":"four-women-mayors-have-brightened-chandigarh-chandigarh-news-c-16-pkl1079-964932-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चार महिला मेयरों ने चमका दिया चंडीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चार महिला मेयरों ने चमका दिया चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर की उन महिलाओं को याद करना जरूरी है जिन्होंने प्रथम नागरिक के रूप में न केवल जिम्मेदारी निभाई बल्कि शहर के विकास की दिशा भी तय की। नगर निगम की पहली मेयर कमला शर्मा से लेकर अनु चतरथ, कमलेश, हरप्रीत कौर बबला तक इन महिला नेताओं ने सफाई व्यवस्था सुधारने, पार्क-गार्डन विकसित करने, कम्युनिटी सेंटरों में सुविधाएं बढ़ाने, वित्तीय संकट से उबारने और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। इन पहल का ही परिणाम है कि शहर लगातार हरियाली, सुविधाओं और विकास के मामले में आगे बढ़ता रहा।
कमला शर्मा : सफाई, गार्डन और ग्रीन बेल्ट पर किया बेहतर काम
वर्ष 1996 में जब नगर निगम का पहला चुनाव हुआ तो शहर की पहली मेयर बनने का गौरव कमला शर्मा को मिला। उन्होंने बताया कि उस समय शहर में कई जगह घरों के आगे गंदगी पड़ी रहती थी। नगर निगम और प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए व्यापक काम किया गया। उन्होंने कम्युनिटी सेंटर, डिस्पेंसरी और अस्पतालों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ शहर में कई नए पार्क और ग्रीन बेल्ट विकसित कराए। सड़कों, पार्कों और गार्डनों की दशा सुधारने पर विशेष ध्यान दिया गया।
अनु चतरथ : कम्युनिटी सेंटरों में बढ़ाईं सुविधाएं
पूर्व मेयर अनु चतरथ ने सामुदायिक केंद्रों के विकास पर विशेष काम किया गया। पहले इन केंद्रों में सुविधाएं सीमित थीं लेकिन 2005 और 2010 के कार्यकाल में इन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया। उन्होंने बताया कि दक्षिणी सेक्टरों की सोसाइटियों में रहने वाले लोगों की समस्याओं को कम करने के लिए विभिन्न विंगों के साथ समन्वय कर काम किया गया। बरसात से पहले ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करना प्राथमिकता रही। इसी दौरान कूड़े के सेग्रीगेशन और डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन की शुरुआत की गई जिससे शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार आया।्र
कमलेश : महिला भवन और पार्कों के विकास में निभाई भूमिका
पूर्व मेयर कमलेश ने सेक्टर-38 के महिला भवन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने रामदरबार क्षेत्र से आवारा पशुओं से निजात के लिए विशेष अभियान चलाया। कॉलोनियों में मॉडल स्कूल खुलवाने, रामदरबार के कैक्टस पार्क सहित करीब 94 छोटे पार्कों को विकसित करने और कई सड़कों के निर्माण का काम कराया गया। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गांव डड्डूमाजरा के सरोवर का सौंदर्यीकरण भी कराया गया और वहां फ्लोटिंग फाउंटेन लगाया गया।
हरप्रीत कौर बबला : ब्रिक्स समिट में शामिल होने वाली भारत की एकमात्र मेयर बनीं
पूर्व मेयर हरप्रीत कौर बबला के कार्यकाल के दौरान नगर निगम गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रहा था। हालात ऐसे थे कि निगम के कामकाज पर असर पड़ने लगा था। इस चुनौती से निपटते हुए उन्होंने निगम को आर्थिक रूप से संभालने के लिए कई कदम उठाए। उनके कार्यकाल में निगम की कई कमेटियों का गठन किया गया और काम को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया गया। सड़कों का निर्माण और विकास कार्य भी जारी रहे।उनके लिए एक ऐतिहासिक पल वह भी था, जब वह ब्रिक्स समिट में शामिल होने वाली भारत की एकमात्र मेयर बनीं।
Trending Videos