{"_id":"69ad3549f7625151190a7d10","slug":"elderly-man-dies-after-being-attacked-by-bull-in-moga-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में सांड ने बुजुर्ग को मार डाला: लड़ते हुए सांड ने सीगों पर उठाकर पटका, इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में सांड ने बुजुर्ग को मार डाला: लड़ते हुए सांड ने सीगों पर उठाकर पटका, इलाज के दौरान तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:07 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब के मोगा में लावारिस सांड के हमले से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव घोलिया खुर्द निवासी मंगल सिंह (70) के रूप में हुई है, जो एक राइस मिल में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरत थे।
Dead body demo
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
मोगा जिले में लावारिस पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला गांव नथौके से सामने आया है, जहां सड़क पर आपस में लड़ रहे लावारिस सांडों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव घोलिया खुर्द निवासी मंगल सिंह के रूप में हुई है, जो एक राइस मिल में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरत थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
Trending Videos
थाना बाघापुराना के एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे कुलवंत सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसके पिता मंगल सिंह गांव नथौके स्थित एक राइस मिल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। 5 मार्च की रात वह ड्यूटी पर गए थे और 6 मार्च की सुबह करीब 10 बजे ड्यूटी खत्म कर साइकिल से अपने गांव घोलिया खुर्द वापस लौट रहे थे। सड़क के बीचों-बीच लावारिस पशुओं का एक झुंड आपस में लड़ रहा था। मंगल सिंह साइकिल पर वहां से गुजरने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जैसे ही वह पशुओं के करीब पहुंचे, लड़ते हुए एक सांड ने उनपर हमला कर दिया। सांड ने अपने सींगों पर बुजुर्ग को उठाकर जोर से पटक दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद राहगीरों ने घायल मंगल सिंह को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव घोलिया खुर्द में शोक की लहर दौड़ गई है। 70 वर्ष की उम्र में भी परिवार का सहारा बने मंगल सिंह की अचानक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बाघापुराना पुलिस ने मृतक के बेटे कुलवंत सिंह के बयानों के आधार पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई दर्ज कर ली है। शनिवार को मोगा के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।