{"_id":"69acf6c6b907bf6ce50b23f4","slug":"chemical-engineer-dies-of-heart-attack-while-playing-cricket-in-mohali-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट खेलते आई मौत: गेंद फेंकी... कदम लड़खड़ाए और थम गई जिंदगी, ग्राउंड में केमिकल इंजीनियर की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट खेलते आई मौत: गेंद फेंकी... कदम लड़खड़ाए और थम गई जिंदगी, ग्राउंड में केमिकल इंजीनियर की गई जान
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Sun, 08 Mar 2026 09:40 AM IST
विज्ञापन
सार
गेंद फेंकी... कदम लड़खड़ाए और थम गई जिंदगी। ऐसी घटना पंजाब के मोहाली में हुई है। क्रिकेट मैच के दौरान गेंदबाजी कर रहे गेंदबाज की मौत हो गई। मृतक केमिकल इंजीनियर था। इस घटना से हर कोई स्तब्ध है।
क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
मोहाली के सेक्टर-87 के एसीई ग्राउंड में शनिवार को कार्पोरेट क्रिकेट मैच के दौरान ऐसा दर्दनाक मंजर सामने आया जिसने खेल रहे खिलाड़ियों और दर्शकों को स्तब्ध कर दिया। मैच के बीच गेंदबाजी कर रहे 44 वर्षीय खिलाड़ी अचानक मैदान में गिर पड़े। साथी खिलाड़ी जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos
मृतक की पहचान सेक्टर-115 स्थित ज्योति क्रिस्टल होम निवासी वेल्लन शानमुगम के रूप में हुई है। मूलरूप से कर्नाटक के रहने वाले वेल्लन एक निजी कंपनी में केमिकल इंजीनियर के तौर पर कार्यरत थे और कॉर्पोरेट क्रिकेट में सक्रिय रूप से भाग लेते थे। शनिवार का दिन उनके परिवार के लिए खुशियों से भरा होना था। घर में शाम को उनके बेटे के जन्मदिन का जश्न मनाने की तैयारी चल रही थी। इसी खुशी के बीच सुबह वेल्लन दोस्तों के साथ कॉर्पोरेट क्रिकेट मैच खेलने एसीई ग्राउंड पहुंचे थे। मैच के दौरान जब वह गेंदबाजी कर रहे थे, तभी अचानक गेंद फेंकने के बाद लड़खड़ाए और मैदान में ही गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
साथी खिलाड़ियों ने तुरंत उन्हें उठाकर सोहाना अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ ही मिनटों में खेल का उत्साह मातम में बदल गया। जो खिलाड़ी कुछ देर पहले तक हंसते-खेलते मैदान में मौजूद था, उसके अचानक चले जाने से साथी खिलाड़ी और दर्शक स्तब्ध रह गए। यह घटना एक बार फिर इस बात की याद दिला गई कि बढ़ती उम्र में अचानक होने वाली हार्ट अटैक की घटनाएं कितनी खतरनाक साबित हो सकती हैं।