सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Lalu Yadav daughter rohini acharya targeted bihar cm nitish kumar on nishant kumr jdu party joining

Nishant Kumar: नीतीश कुमार पर अब रोहिणी आचार्य ने साधा निशाना; किस बात पर कहा- कथनी-करनी का अंतर देखें?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Himanshu Priyadarshi Updated Sun, 08 Mar 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Politics: राजनीतिक जीवन की शुरुआत से परिवारवाद के खिलाफ बोलने वाले नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जदयू में एंट्री ने विपक्ष को बड़ा मुद्दा दे दिया है। रोहिणी आचार्य ने विदेश से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कड़ी टिप्पणी की है।

Lalu Yadav daughter rohini acharya targeted bihar cm nitish kumar on nishant kumr jdu party joining
रोहिणी आचार्य का नीतीश पर तंज, निशांत को लेकर क्या बोलीं? - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार की राजनीति में उस समय नया विवाद खड़ा हो गया जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जदयू में एंट्री को लेकर विपक्ष की ओर से सवाल उठने लगे। राष्ट्रीय जनता दल से जुड़ी रोहिणी आचार्य ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है। रोहिणी आचार्य ने विदेश से ही सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नीतीश कुमार की राजनीति और उनके पूर्व के बयानों को लेकर तीखी टिप्पणी की।

Trending Videos

 
परिवारवाद के मुद्दे पर उठाए सवाल
रोहिणी आचार्य ने अपने बयान में लिखा कि चाचा जी... कहां विलुप्त हो गई दूसरों के संदर्भ में कही गई आपकी परिवारवाद वाली थोथी दलील व बेतुकी थ्योरी? आपकी कथनी और करनी में हमेशा बड़ा फर्क रहा है...। सच कहूं तो आप राजनीतिक व वैचारिक विरोधाभास की वो पराकाष्ठा रहे हैं, जिस पर सटीक बैठती है ये कहावत ‘पर उपदेश कुशल बहुतेरे’...।  रोहिणी इस बयान को परिवारवाद के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पढ़ें- Nishant Kumar : कितना पढ़े-लिखे हैं नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार? जदयू ज्वाइन किया, पद की घोषणा नहीं
 

Lalu Yadav daughter rohini acharya targeted bihar cm nitish kumar on nishant kumr jdu party joining
राजद नेत्री रोहिणी आचार्य तथा पिता नीतीश कुमार के साथ निशांत कुमार - फोटो : अमर उजाला

निशांत कुमार को दीं शुभकामनाएं
हालांकि रोहिणी आचार्य ने अपने संदेश में निशांत कुमार को राजनीति में आने के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने लिखा कि वैसे निशांत को मेरी तरफ से हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं...। राजनीति में स्वागत है निशांत का इस उम्मीद के साथ कि निशांत आपकी तरह कुर्सी से चिपके रहने की राजनीति के इतर जनसरोकार की राजनीति करेंगे और फासीवादी भाजपा के आगे आपकी तरह कभी मजबूर, लाचार और बेबस नहीं दिखेंगे...।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed