Bihar News : राजद ने नीतीश कुमार पर लगाया परिवारवाद का आरोप, कहा- अवसर का किया जा रहा था इंतजार
Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बजट सत्र तक राजद पर परिवारवाद का आरोप लगाते रहे हैं, लेकिन अब राजद ने भी सीएम पर यही आरोप लगाकर पलटवार किया है। राजद का कहना है कि नीतीश कुमार परिवारवादी राजनीति पर जो बड़ी-बड़ी बातें किया करते थे वह सिर्फ ढकसोला था।
विस्तार
निशांत कुमार के जदयू में शामिल होने के बाद राजद की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। राजद ने भी अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर परिवारवाद और वंशवाद का आरोप लगाया है। इस संबंध में राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार परिवारवादी राजनीति पर जो बड़ी-बड़ी बातें किया करते थे वह सिर्फ ढकसोला था।
यह खबर भी पढ़ें-Nishant Kumar: नीतीश कुमार पर अब रोहिणी आचार्य ने साधा निशाना; किस बात पर कहा- कथनी-करनी का अंतर देखें?
राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने पुत्र को स्थापित करने के लिए मौके की तलाश थी और यह मौका उन्होंने अपने पुत्र को स्थापित करने के लिए अपने आप को राज्यसभा सदस्य के उम्मीदवार के तौर पर स्थापित करके भारतीय जनता पार्टी से अपनी शर्तों पर समझौता करके विरासत की राजनीति को एक नया आयाम देने का काम किया है। एजाज अहमद ने कहा कि जिस तरह से इवेंट बनाया गया है जिस तरह से निशांत कुमार को राजनीति में स्थापित करने के लिए तरह-तरह के पोस्टर बैनर के साथ-साथ हाथी, घोड़ा, ऊंट और बैंड बाजे के सहारे स्थापित किया गया है इससे ही पता चलता है कि नीतीश कुमार कितने बेचैन थे। अंततः जनता दल यू के अंदर कहीं ना कहीं नेतृत्व को स्थापित करने के लिए परिवारवादी राजनीति का ही सहारा लेना पड़ा और इस तरह की राजनीति इस तरह की सोंच यह बताने के लिए काफी है कि जनता यू जो परिवारवाद की राजनीति की व्याख्या नीतीश कुमार के माध्यम से प्रस्तुत करती थी वह पूरी तरह से खोखला और नारों के अलावा कुछ नहीं था।
यह खबर भी पढ़ें-Nishant Kumar : जदयू में सदस्यता ग्रहण करते ही पहुंचे महावीर मंदिर, मजार पर भी चढ़ाया चादर
राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने आगे कहा कि दरअसल भारतीय जनता पार्टी को नीतीश कुमार को किनारे लगाना था और नीतीश कुमार को अपने पुत्र को स्थापित करना था और दोनों ने एक दूसरे को मौका देखकर साधने का काम किया। एजाज अहमद ने कहा कि आने वाले समय में बिहार की जनता एनडीए के परिवार वादी राजनीति को पूरी तरह से अस्वीकार कर देगी, क्योंकि यह लोग सत्ता में अपने हितों के लिए बने हुए हैं बिहार की जनता के हितों से कोई मतलब नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.