सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gross Negligence in Chandigarh Three Monkeys Found Dead in Government School Water Tank

चंडीगढ़ में घोर लापरवाही: सरकारी स्कूल की टंकी में मरे थे तीन बंदर, बच्चे पी रहे थे वही पानी; मचा हड़कंप

मोनिका नागर, संवाद, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 14 Apr 2026 10:06 AM IST
विज्ञापन
सार

बच्चों के अनुसार टंकी से मरे हुए बंदर निकले थे। उन्होंने बताया कि पानी से बदबू आ रही थी, इसलिए वे ज्यादातर घर से पानी लेकर आते हैं। यह मामला तब सामने आया जब कर्मचारी नियमित सफाई के लिए टंकी खोल रहे थे।

Gross Negligence in Chandigarh Three Monkeys Found Dead in Government School Water Tank
सेक्टर 28 के स्कूल में बिना जालियों से कवर पानी की टंकियां। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-28 स्थित सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्कूल की पानी की टंकी की सफाई के दौरान उसमें से तीन मरे हुए बंदर मिले, जिसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। 

Trending Videos


हैरानी की बात यह है कि लंबे समय से विद्यार्थी इसी टंकी के पानी का इस्तेमाल कर रहे थे। दरअसल यहां लगभग 10 पानी की टंकी हैं, इनमें से 7 को लोहे की जाली से कवर किया गया है, बाकी खुली पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इस बारे में स्कूल प्रबंधन से पूछा गया तो उन्होंने ऐसी किसी घटना से इनकार कर दिया, लेकिन विद्यार्थियों ने खुद पूरी सच्चाई बता दी। बच्चों के अनुसार टंकी से मरे हुए बंदर निकले थे। उन्होंने बताया कि पानी से बदबू आ रही थी, इसलिए वे ज्यादातर घर से पानी लेकर आते हैं। यह मामला तब सामने आया जब कर्मचारी नियमित सफाई के लिए टंकी खोल रहे थे। सवाल यह उठता है कि इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई। अगर बच्चे स्कूल का पानी पीते, तो गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा हो सकता था।

स्कूल में स्थायी प्रिंसिपल ही नहीं

स्कूल में स्थायी प्रिंसिपल की पोस्ट लंबे समय से खाली पड़ी है। जो ऑफिशिएटिंग प्रिंसिपल हैं, उन्हें भी सीबीएसई की पेपर जांच ड्यूटी पर भेज दिया गया है। ऐसे में स्कूल की निगरानी और व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है।


स्थिति यह है कि कई अभिभावकों को अपने बच्चों के जरूरी दस्तावेज अटेस्ट करवाने के लिए स्कूल आना पड़ा, लेकिन प्रिंसिपल के न होने के कारण उन्हें बिना काम के ही लौटना पड़ा।

अभिभावकों की बढ़ी चिंता

बच्चों को लेने आए अभिभावक अशोक और कमला ने कहा कि बच्चे ने उन्हें बंदर निकलने के बारे में बताया है। उन्होंने बच्चों से पूछा कि उन्होंने स्कूल में पानी तो नहीं पिया। इस घटना के बाद अभिभावकों में बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है। अभिभावकों का कहना है कि यह घटना सिर्फ एक स्कूल की नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की लापरवाही को दिखाती है।

मामले की जांच करवाकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हो। - नितिश सिंगला, डायरेक्टर शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed