{"_id":"69de41e101bd7d6006043fa8","slug":"video-vrindavan-boat-tragedy-sapna-hans-funeral-held-in-moga-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"वृंदावन नाव हादसा: मोगा में सपना हंस का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन नाव हादसा: मोगा में सपना हंस का अंतिम संस्कार
वृंदावन में नाव हादसे में जान गंवाने वाली सपना हंस का आज मोगा में अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे ने मुखाग्नि देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए और नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। हादसे में मौजूद सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि नाव में कुल 33 श्रद्धालु सवार थे। नाव सामने बने एक अस्थायी पुल के राशि से टकरा गई और अचानक पलट गई। उन्होंने कहा कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। मौके पर मौजूद अन्य नाव चालकों ने तुरंत पहुंचकर लोगों को बचाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सरोज ने यह भी बताया कि पुल का निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया था, जिससे नाव चालकों को खतरे की जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं समाजसेवी अनमोल शर्मा ने बताया कि सपना हंस पिछले कई वर्षों से उनके साथ सामाजिक कार्यों में जुड़ी हुई थीं। हाल ही में नवरात्रि के दौरान भी उन्होंने पूरा समय सेवा में बिताया था। उन्होंने कहा कि सपना हंस और रीमा हंस की जोड़ी बहुत अच्छी थी, लेकिन इस हादसे ने परिवार को गहरा सदमा दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।