Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kullu News
›
Video: Congress Celebrates Dr. Bhimrao Ambedkar Jayanti in Kullu; Conveys Message to Uphold Constitutional Values
{"_id":"69ddf079ac9d0ebfb606c797","slug":"video-video-congress-celebrates-dr-bhimrao-ambedkar-jayanti-in-kullu-conveys-message-to-uphold-constitutional-values-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कुल्लू में कांग्रेस ने मनाई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, संविधान के मूल्यों को अपनाने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कुल्लू में कांग्रेस ने मनाई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, संविधान के मूल्यों को अपनाने का दिया संदेश
Ankesh Dogra
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:14 PM IST
Link Copied
जिला मुख्यालय कुल्लू में पार्टी कार्यालय सभागार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर की प्रतिमा चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस के अनुसूचित विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सेस राम आज़ाद ने बताया कि डॉ. आंबेडकर ने देश को एक मजबूत संविधान दिया, जो सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में आंबेडकर के विचारों और उनके सिद्धांतों को अपनाना बेहद जरूरी है, ताकि समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा से आंबेडकर के आदर्शों पर चलती आई है और आगे भी उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए काम करती रहेगी। इस दौरान कांग्रेस के नेता हरीचंद शर्मा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।